Aaj Ka Rashifal 27 July 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना स्वामी ग्रह होता है. ग्रह नक्षत्रों के चाल के आधार पर ज्योतिष हमारे दैनिक, साप्ताहिक और मासिक राशिफल का आकलन करते हैं. आज 27 जुलाई दिन रविवार है. आज हरियाली तीज का व्रत भी रखा जाएगा. ऐसे में आइए जानते हैं कि आज किसे मिलेगा किस्मत का साथ और किसे होना पड़ेगा परेशान, आइए ग्रह-नक्षत्रों के हिसाब से जानते हैं, मेष से लेकर मीन तक के सभी 12 राशियों का राशिफल.
आज आपका मन थोड़ा अशांत रह सकता है. किसी पारिवारिक विषय को लेकर तनाव हो सकता है. कामकाज में मन कम लगेगा. आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें, जल्दबाज़ी से नुकसान हो सकता है. हरियाली तीज पर पति संग संबंध मधुर होंगे.
आज आप में ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है, लेकिन फिर भी आप जिम्मेदारियों को निभाने में सफल रहेंगे. नौकरी में बदलाव के संकेत हैं, या नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं. प्रेम संबंधों में थोड़ी कड़वाहट हो सकती है, लेकिन संवाद से समाधान संभव है. संतान पक्ष से संतोषजनक समाचार मिल सकता है.
आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहेगा. भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे अटके हुए काम बनने लगेंगे. विद्यार्थियों के लिए यह समय मेहनत का फल देने वाला है. पार्टनर के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे संबंध और मजबूत होंगे. सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन आराम का ध्यान रखें.
आज मन थोड़ा व्याकुल रहेगा. अतीत की बातें आपको परेशान कर सकती हैं. कार्यक्षेत्र में ध्यान देने की आवश्यकता है वरना आलोचना हो सकती है. परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता बनी रह सकती है. खर्चे बढ़ सकते हैं, बजट पर ध्यान दें.
आज का दिन नई उम्मीदों के साथ शुरू होगा. कोई रुका हुआ कार्य अचानक पूरे होने की संभावना है. आर्थिक दृष्टिकोण से समय अनुकूल है. नौकरी में प्रमोशन या पहचान मिल सकती है. परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी.
आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा. नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर सतर्क रहना होगा. बॉस या सहकर्मी से टकराव की स्थिति बन सकती है. मानसिक बेचैनी रह सकती है, लेकिन धैर्य से काम लें. घर में बुजुर्गों से मतभेद हो सकता है.
आज आपके काम में प्रगति होगी और मन प्रसन्न रहेगा. मित्रों या परिवार के साथ किसी आयोजन में शामिल हो सकते हैं. नई जिम्मेदारी या पदोन्नति का अवसर मिल सकता है. प्रेम जीवन में भावनाओं की गहराई बढ़ेगी. धन आगमन के संकेत हैं, पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है.
आपका आत्मविश्वास आज चरम पर रहेगा. कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने के लिए दिन अनुकूल है. व्यापारियों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है. पारिवारिक विवाद सुलझ सकते हैं. यात्राओं से लाभ होगा. सेहत बेहतर रहेगी, लेकिन गर्म चीजों से बचें.
दिन काफी हल्का-फुल्का और सामाजिक हो सकता है. लोग आपकी बातें ध्यान से सुनेंगे. नौकरी या बिज़नेस में नए मौके मिल सकते हैं. धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी और किसी धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं. प्रेम संबंधों में मन की बात कहने का सही समय है.
आज आप आत्मविश्लेषण के मूड में रहेंगे. काम का दबाव रहेगा लेकिन आप हर चीज़ को अच्छी तरह संभाल पाएंगे. आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. घर में बुजुर्गों का साथ मिलेगा. हरियाली तीज पर दान-पुण्य करें.
आज का दिन सफलता और नाम के संकेत दे रहा है. आपकी कोई योजना या कामकाज सार्वजनिक रूप से सराहा जा सकता है. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. व्यापार में मुनाफा होगा और कोई पुराना निवेश लाभ देगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा. रुके हुए काम पूरे होंगे. संतान से जुड़ा सुखद समाचार मिल सकता है. दाम्पत्य जीवन में संतुलन बना रहेगा. किसी शुभ आयोजन में शामिल होने का अवसर मिल सकता है. पैसों का निवेश सोच-समझकर करें.
Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…