आस्था

Aaj Ka Rashifal 29 October 2025: आज मकर राशि में चंद्रमा और धृति योग का संयोग, जानिए तक कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal 29 October 2025: आज बुधवार का दिन सभी राशियों के लिए नई ऊर्जा और सकारात्मकता लेकर आया है. चंद्रमा के मकर राशि में गोचर और धृति योग के प्रभाव से कर्म, अनुशासन और आत्मविश्वास की वृद्धि होगी.

कई लोगों को आज रुके हुए कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है, जबकि कुछ राशियों को आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की आवश्यकता होगी. आइए जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों का राशिफल.

मेष (Aries)

आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा. आप अपने अधूरे कार्य पूरे करने में सफल होंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें. परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा.

वृषभ (Taurus)

आज कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं. व्यापार में लाभ की संभावना है. दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी. किसी पुराने मित्र से मुलाकात खुशी दे सकती है.

मिथुन (Gemini)

आज थोड़ा सतर्क रहें अनावश्यक खर्च और मानसिक तनाव बढ़ सकता है. किसी निर्णय को जल्दबाज़ी में न लें. संतान पक्ष से खुशी की खबर मिल सकती है.

कर्क (Cancer)

आज का दिन मिला-जुला रहेगा. कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं लेकिन धैर्य बनाए रखें. आर्थिक रूप से स्थिति स्थिर रहेगी. शाम का समय परिवार के साथ बिताना लाभदायक होगा.

सिंह (Leo)

आज मेहनत का फल मिलने की संभावना है. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या सम्मान मिल सकता है. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. किसी करीबी से मतभेद हो सकते हैं, संयम रखें.

ये भी पढ़ें- Aaj Ka Panchang 29 October 2025: आज अष्टमी तिथि और श्रवण नक्षत्र, जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल और दिशा शूल

कन्या (Virgo)

आज किसी नई योजना की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल है. परिवार में सौहार्द रहेगा. विद्यार्थी वर्ग के लिए समय उत्कृष्ट है. यात्रा के योग भी बन रहे हैं.

तुला (Libra)

आज मन में नई ऊर्जा रहेगी. कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा. पैसों का लेनदेन सावधानी से करें. दांपत्य जीवन में निकटता और विश्वास बढ़ेगा.

वृश्चिक (Scorpio)

आज का दिन सफलता दिलाने वाला है. पुराने अटके कार्य पूरे होंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. घर के बड़े-बुज़ुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा.

धनु (Sagittarius)

आज आपको मेहनत का पूरा फल नहीं मिल पाएगा. धैर्य रखें और अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें. किसी पुराने मित्र से सहयोग मिलेगा. यात्रा टालना बेहतर रहेगा.

मकर (Capricorn)

आज का दिन सकारात्मक रहेगा. कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग हैं. नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.

कुंभ (Aquarius)

आज किसी महत्वपूर्ण निर्णय में परिवार का सहयोग लेना लाभदायक रहेगा. सेहत पर थोड़ा ध्यान दें. कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से मतभेद से बचें.

मीन (Pisces)

आज भाग्य आपका साथ देगा. रुके हुए कार्य पूरे होंगे. प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी. आर्थिक लाभ और मानसिक शांति दोनों प्राप्त होंगे.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

सिर्फ मनोरंजन नहीं, कमाई का जरिया बना इंटरनेट; जानिए कैसे गांव-कस्बों के युवा लिख रहे हैं डिजिटल सफलता की नई कहानी

रिलायंस जियो की एंट्री ने भारत में इंटरनेट की दुनिया बदलने में अहम भूमिका निभाई.…

1 hour ago

PM Kisan 24th Installment: गुजरात दौरे पर पीएम मोदी का बड़ा धमाका, किसानों को दी 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात

PM Kisan 24th installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा में किसान सम्मान निधि…

1 hour ago

भारत में 12 साल में 27.1% से घटकर 2.6% हुई अत्यधिक गरीबी, 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर: विश्व बैंक

Poverty In India: भारत में पिछले 12 सालों के दौरान गरीबी के स्तर में बड़ी…

1 hour ago

पाक होगा तबाह…चीन का निकलेगा दम, भारतीय नौसेना को मिलेंगे ब्रह्मोस से लैस 8 नए युद्धपोत

Indian Navy: सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) ने 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक…

1 hour ago

‘मानसिक तनाव से गुजर रहे खिलाड़ी…’, दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI को विनेश फोगाट के मामले में दिए सख्त निर्देश

दिल्ली हाई कोर्ट ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) को निर्देश दिया है कि वह पहलवान…

1 hour ago