देश

दिल्ली में प्रदूषण से राहत की कोशिश, क्लाउड सीडिंग से उम्मीदें लेकिन नमी ने किया निराश

Cloud Seeding Delhi: दिल्ली में इन दिनों वायु प्रदूषण का स्तर इतना बढ़ गया है कि लोगों को सांस लेने, खांसी और आंखों में जलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. हालात इतने गंभीर हो गए कि सरकार को कृत्रिम बारिश यानी क्लाउड सीडिंग का सहारा लेना पड़ा.

IIT कानपुर ने की क्लाउड सीडिंग की कोशिश

इस पूरे अभियान की जिम्मेदारी IIT कानपुर को दी गई थी. मंगलवार को कानपुर से एक एयरक्राफ्ट ने उड़ान भरी और दिल्ली के कुछ हिस्सों में क्लाउड सीडिंग की गई. शाम तक 14 फ्लेयर्स दागे गए, जिनमें सिल्वर आयोडाइड, रॉक साल्ट और सामान्य नमक का मिश्रण था. उम्मीद थी कि कुछ ही घंटों में बारिश शुरू हो जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया.

नमी की कमी बनी बड़ी बाधा

IIT कानपुर के निदेशक मनिंद्र अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को क्लाउड सीडिंग पूरी तरह सफल नहीं रही क्योंकि बादलों में नमी की मात्रा बहुत कम थी. उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया कोई जादुई समाधान नहीं है बल्कि एक इमरजेंसी उपाय है. बुधवार को दो और उड़ानों के जरिए फिर से प्रयास किए जाएंगे.

बारिश के पूर्वानुमान भी असमंजस में

बारिश को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट सामने आई थीं. कुछ ने बारिश की संभावना जताई थी तो कुछ ने नहीं होने की बात रही थी. टीम ने बादलों की स्थिति का विश्लेषण किया और पाया कि नमी की मात्रा इतनी कम है कि बारिश की संभावना बेहद कम थी.

सरकार की उम्मीदें बरकरार

दिल्ली सरकार को क्लाउड सीडिंग से काफी उम्मीदें हैं. सरकार ने इसे जारी रखने का फैसला किया है. मंगलवार को नोएडा में दोपहर 4 बजे 0.1 मिमी बारिश और ग्रेटर नोएडा में इससे दोगुनी बारिश दर्ज की गई. हालांकि दिल्ली के टार्गेट इलाकों में असर नहीं दिखा.

ये भी पढ़ें-

स्थायी समाधान नहीं है क्लाउड सीडिंग

मनिंद्र अग्रवाल ने साफ किया कि क्लाउड सीडिंग कोई स्थायी समाधान नहीं है. यह सिर्फ तब किया जाता है जब प्रदूषण बहुत ज्यादा हो और हालात बिगड़ जाएं. दिल्ली जैसे शहरों में प्रदूषण से निपटने के लिए दीर्घकालिक योजनाएं और नीतियां जरूरी हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago