आस्था

Aaj Navratri Ka Kaun Sa Din Hai: आज नवरात्रि का सातवां दिन है या आठवा दिन? जानें आज किस देवी के स्वरूप की पूजा है शुभ

Aaj Navratri Ka Kaun Sa Din Hai: नवरात्र के पंचांग के अनुसार, आज शारदीय नवरात्र 2025 का सातवां दिन है और आज मां के कालरात्रि रूप की पूजा होगी। दरअसल, इस बार नवरात्र में 9 नहीं बल्कि 10 दिन हैं. नवरात्र के बीच में चतुर्थी की तिथि का दोहराव होने की वजह से आज यानी 29 सितंबर को नवरात्र का आठवां दिन होने के बावजूद इसे सातवें दिन के रूप में लिया जाएगा. लेकिन देवी के आठवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा की जाएगी.

मां कालरात्रि का स्वरूप

माता कालरात्रि का स्वरूप अत्यंत शक्तिशाली और विकराल है. उनका वर्ण काला है, तीन नेत्र हैं और बाल खुले हुए हैं. माता के गले में मुंडमाला है और वे गधे की सवारी करती हैं. मां का एक हाथ अभय मुद्रा में है, जो अपने भक्तों को सुरक्षा प्रदान करता है, जबकि दूसरा हाथ वरद मुद्रा में है, जो उनके कष्टों को दूर करता है.

मां कालरात्रि का विशेष मंत्र

ॐ ऐं ह्रीं क्रीं कालरात्रै नमः

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ कालरात्रि रूपेण संस्थिता. नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:

ध्यान मंत्र:

श्वेते वृषेसमारूढा श्वेताम्बरधरा शुचिः. महागौरी शुभं दद्यान्महादेव प्रमोददा॥

ये भी पढ़ें: Aaj Navratri Ka Kaun Sa Din Hai: आज नवरात्रि का सातवां दिन है या छठे स्वरूप की पूजा? जानें आज दुर्गा मां के किस स्वरूप की पूजा है शुभ

कैसे करें मां कालरात्रि की पूजा?

  • नवरात्रि की सप्तमी तिथि पर प्रातःकाल स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें.
  • पूजा स्थल की अच्छी तरह सफाई करें और फूलों से सजावट करें.
  • इसके बाद मां कालरात्रि का आह्वान करें.
  • मां के सामने दीपक जलाएं और मंत्रों का उच्चारण करते हुए अक्षत, रोली, चंदन, फूल और फल अर्पित करें.
  • मां को गुड़ का भोग लगाएं.
  • दीपक और कपूर से आरती करें.
  • अंत में लाल चंदन या रुद्राक्ष की माला लेकर मां कालरात्रि के मंत्रों का जाप करें.

नवरात्रि के सातवें दिन का शुभ रंग

नवरात्र के सातवें दिन नारंगी रंग पहना जाता है. इसे मां कालरात्रि की पूजा के लिए शुभ माना गया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Akansha

Recent Posts

क्या कंगाल पाकिस्तान का दुनिया के नक्शे से कट गया पत्ता? विश्व बैंक के इस फैसले से क्यों मची है खलबली?

India Pakistan Relations: विश्व बैंक ने पाकिस्तान को 'दक्षिण एशिया' से निकालकर मध्य पूर्व और…

10 minutes ago

शारदीय नवरात्र की धूम: बिहार से लेकर अयोध्या और माता वैष्णो देवी के दरबार तक उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

शारदीय नवरात्र के पहले दिन देश भर के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने…

19 minutes ago

संजू-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, वैभव को करना होगा इंतजार! तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारतीय टीम

IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज तीसरे T20 में टीम इंडिया की नजर वापसी पर है. संजू…

43 minutes ago

CJP लीडर और ध्रुव राठी की हुई रिहाई: बाहर आते ही तेवर और सख्त, क्या जंतर-मंतर पहुंचेंगे?

CJP नेता अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रंका और यूट्यूबर ध्रुव राठी की रिहाई के…

50 minutes ago

दिल्ली में आज खुले रहेंगे शराब के ठेके? जानिए 9-10 अक्टूबर के बाद 11 अक्टूबर का क्या है पूरा अपडेट

राजधानी दिल्ली में सुरक्षा कारणों से 9 और 10 अक्टूबर को शराब की खुदरा दुकानें…

53 minutes ago