खेल

‘Operation Sindoor on the games field’, PM Modi ने Asia Cup 2025 में जीत के बाद टीम इंडिया को दी बधाई

PM Modi Congratulates Team India: दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार को एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया. रोमांचक मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर अपना नौवां एशिया कप अपने नाम किया. इस जीत से पूरा देश खुशी से झूम उठा.

प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने दी बधाई

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया को इस शानदार जीत पर बधाई दी. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “#OperationSindoor on the games field. Outcome is the same, India wins! Congrats to our cricketers.” पीएम मोदी ने इसे भारत की सेना के ऑपरेशन सिंदूर से जोड़ते हुए टीम के जोश की तारीफ की.

गृह मंत्री अमित शाह ने भी खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की. उन्होंने लिखा, “एक जबरदस्त जीत. हमारे खिलाड़ियों की ऊर्जा ने फिर से प्रतिद्वंदियों को हरा दिया. भारत को जीतना ही है, चाहे मैदान कोई भी हो.”

कैसी रही पाकिस्तान की पारी?

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शुरुआत तो मजबूत की, लेकिन कुलदीप यादव और टीम के स्पिनरों ने कमाल का खेल दिखाया. 13वें ओवर तक पाकिस्तान ने 113/1 का स्कोर बनाया था, लेकिन उसके बाद पूरी टीम 146 रनों पर ढेर हो गई. आखिरी नौ विकेट सिर्फ 33 रन के भीतर गिर गए.

ये भी पढ़ें- “ना करें जनाब…ना करें”, अबरार के जश्न की नकल से लेकर नकली ट्रॉफी तक; एशिया कप जीत पर कुछ ऐसी रही भारतीय खिलाड़ियों की प्रतिक्रिया

टिलक वर्मा की बने टीम की शान

रनों का पीछा करते हुए भारत को शुरुआती झटके लगे. अभिषेक शर्मा, कप्तान सुर्यकुमार यादव, और शुभमन गिल जल्दी आउट हो गए. लेकिन इसके बाद टिलक वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को संभाला. उन्होंने संजू सैमसन (24) के साथ 57 रन और शिवम दुबे (33) के साथ 60 रनों की अहम साझेदारी निभाई.

अंत में, वाम हाथ के बल्लेबाज टिलक वर्मा ने नाबाद 69 रन की पारी खेलकर भारत को पांच विकेट से जीत दिलाई और टीम को ऐतिहासिक एशिया कप ट्रॉफी जिताई.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस 

Radha Priya

Recent Posts

इमरान खान को देश छोड़ना पड़ेगा या मिलेगी राहत? बॉम्बे हाईकोर्ट में कल होगा बड़ा फैसला

इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…

6 hours ago

चीन-पाक सीमा पर किलेबंदी! 2.12 लाख करोड़ रुपये की डिफेंस डील को मंजूरी

Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…

6 hours ago

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

7 hours ago