आस्था

38 दिन बाद कुंभ राशि में होंगे शनि देव, इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

Shani Margi 2024 in Aquarius Horoscope: ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को अहम स्थान प्राप्त है. न्याय के देवता कहे जाने वाले शनि देव की गति बहुत धीमी होती है. कहा जाता है कि शनि देव प्रत्येक इंसान को उसके भले-बुरे कर्मों का फल प्रदान करते हैं. शनि देव किसी भी एक राशि में ढाई वर्षों तक रहते हैं. जिसे ज्योतिष शास्त्र में शनि का ढैय्या कहा गया है. ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, शनि देव 15 नवंबर को कुंभ राशि में मार्गी होने जा रहे हैं. शनि देव इससे पहले 29 जून को इसी राशि में वक्री हुए थे. ऐसे में शनि का स्वराशि कुंभ में वक्री होना कुछ राशियों के लिए खास है. ऐसा इसलिए क्योंकि शनि के वक्री से मार्गी होने पर कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू होंगे. शनि के मार्गी होने से कुछ राशि के जातकों को साढ़ेसाती से मुक्ति मिलेगी. आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में.

वृषभ राशि

शनि का मार्गी होना वृषभ राशि के लिए शुभ है. दरअसल शनि के मार्गी होने से इस राशि के जातक को बड़ी राहत मिलेगी. कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी. इसके अलावा शनि देव की कृपा से धन लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे. समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त होगी. नौकरीपेशा लोगों की जबरदस्त तरक्की होगी.

मिथुन राशि

शनि की चाल मिथुन राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ और लाभकारी मानी जा रही है. शनि की कृपा से इस दौरान व्यापार में जबरदस्त मुनाफा प्राप्त होगा. बिजनेस करने वालों को तागड़ा मुनाफा प्राप्त होगा. जीवन में खुशियों का आगमन होगा. घर-परिवार खुशहाल रहेगा. करियर में जबरदस्त तरक्की होगी.

यह भी पढ़ें: 13 अक्टूबर से इन 4 राशियों की बल्ले-बल्ले, शुक्र का गोचर संवार देगा जीवन; होगा अकूत धन-लाभ!

कुंभ राशि

शनि का मार्गी होना कुंभ राशि के लिए शुभ माना जा रहा है. शन की इस चाल से कुंभ राशि के जातक को साढ़ेसाती से राहत मिलेगी. इस दौरान किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा. आमदनी में तौतरफा वृद्धि होगी. साझेदारी वाले व्यापार में खूब मुनाफा प्राप्त होगा.

मीन राशि

शनि की चाल बदलने से मीन राशि के जातक को बड़ी राहत मिलेगी. शनि की साढ़ेसाती का असर कम होगा. किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं जो आगे चलकर खूब मुनाफा देगा. कार्यस्थल पर अधिकारी आपके कार्यों की प्रसंशा करेंगे. आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी.

यह भी पढ़ें: शनि के शश राजयोग से इन 5 राशियों के लोग बनेंगे धनवान! मार्च 2025 तक का समय वरदान के समान

Dipesh Thakur

Recent Posts

भारतीय मूल की नवी पिल्ले ने मारी बाजी, रह गए ट्रंप! नोबेल के लिए फड़फड़ा रहे US प्रेसीडेंट ने कैसे रोया दुखड़ा?

डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर नाराजगी जताई और पुरस्कार चयन प्रक्रिया…

12 minutes ago

CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके की दादी का निधन, उम्र संबंधी बीमारियों के कारण खराब चल रही थी तबीयत

महाराष्ट्र के हिंगोली से बड़ी खबर सामने आ रही है. कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के…

26 minutes ago

‘सुरक्षा से कोई समझौता नहीं…’: जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर गाजियाबाद से दिल्ली बॉर्डर तक कड़ी किलेबंदी

Jantar Mantar Protest: CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर नोएडा और गाजियाबाद में अलर्ट. दिल्ली…

27 minutes ago