Categories: देश

‘अपनी जाति उनको दे दें…’ आरक्षण को लेकर Khan Sir का ये Video सोशल मीडिया पर क्यों हो रहा भयंकर Viral

Khan Sir Viral Video: हरियाणा (Haryana Elections 2024) और जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir Election 2024) में विधानसभा चुनाव के मतदान हो चुके हैं तथा महाराष्ट्र (Maharashtra) जैसे कुछ राज्यों में जल्द ही चुनाव होने वाले हैं. इस दौरान आरक्षण (Reservation) का मुद्दा गरमाया हुआ है. भाजपा (BJP) और कांग्रेस (Congress) के बीच आरक्षण को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. इस बीच खान सर (Khan Sir) के नाम से मशहूर फैजल खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हुआ है.

​बीते सितंबर महीने में ये मुद्दा तब गरमा गया, जब आरक्षण को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने अपनी अमेरिका (America) यात्रा के दौरान एक बयान दे दिया था. इस बयान आने के बाद भाजपा नेताओं (BJP Leader) ने उन पर जमकर हमला बोला था.

अमेरिका की यात्रा के दौरान वाशिंगटन डीसी के जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय में छात्रों और शिक्षकों के साथ एक सत्र के दौरान राहुल गांधी द्वारा की गई टिप्पणियों से यह विवाद उपजा था, जहां उन्होंने भारत में प्रणालीगत असमानताओं पर प्रकाश डाला था.

भाजपा ने लगाया था आरोप

राहुल गांधी से भारत (India) में आरक्षण कब खत्म होगा, इस बारे में सवाल पूछा गया था. इसके जवाब में उन्होंने कहा था, ‘अगर आप भारत सरकार को देखें, तो 70 नौकरशाह हैं, जो सरकार चलाते हैं… 70 लोगों में से कोई आदिवासी नहीं है, 3 दलित और 3 ओबीसी हैं, 1 अल्पसंख्यक… सच्चाई यह है कि उन्हें भागीदारी नहीं मिल रही है. जब भारत एक निष्पक्ष जगह होगी, तब हम आरक्षण खत्म करने के बारे में सोचेंगे और भारत एक निष्पक्ष जगह नहीं है.’

भाजपा ने बोला था हमला

महाराष्ट्र में राहुल गांधी के बयानों के बाद भाजपा ने राज्य भर में विरोध प्रदर्शन किया और पार्टी नेताओं ने उनकी टिप्पणियों की निंदा की थी. उनके बयान को आरक्षण विरोधी के रूप में पेश किया गया था. महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला करते हुए उस पर पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण का लंबे समय से विरोध करने का आरोप लगाया था.

भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने भी उनके बयान की आलोचना करते हुए उन पर विदेशों में भारत को बदनाम करने का आरोप लगाया था. उन्होंने दावा किया था कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा आरक्षण का विरोध किया है. इसके अलावा उन्होंने पिछड़े समुदायों के लिए भाजपा के समर्थन की जानकारी दी थी. उन्होंने आरक्षण के प्रावधानों में बदलाव के किसी भी प्रयास के खिलाफ चेतावनी दी थी. इस विवाद के बाद राहुल गांधी ने एक स्पष्टीकरण जारी कर आरक्षण की सीमा को मौजूदा 50 प्रतिशत से आगे बढ़ाने के लिए अपना समर्थन जताया था.

आरक्षण को लेकर खान सर ने क्या कहा

आरक्षण को लेकर भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच जारी घमासान के इतर सोशल मीडिया पर प्रख्यात खान सर (Khan Sir) का एक वीडियो भयंकर वायरल (Viral Video) हो जा रहा है. आरक्षण से जुड़े एक सवाल पर खान सर वीडियो में कहते हैं, ‘अरे भाई आरक्षण से क्या है कि उनके पास आरक्षण में भी क्या है, आप समझिए… जिनको आरक्षण मिल रहा है वो भी कितने सताए हुए हैं लोग. इस चीज को आप नकार नहीं सकते हैं न..? आरक्षण जिन्हें मिल रहा है, उन्हें समाज कितना सताया है आप ये भी तो एक्सेप्ट कीजिए.’

वे आगे कहते हैं, ‘आज की डेट में भी उन बेचारों को भी, अगर कोई छोटी जाति का आदमी है, दूल्हा बनता है और घोड़े पर बैठ जाता है तो उन्हें घोड़े से उतार दिया जाता है. और अगर किसी को लगता है कि आरक्षण खराब है या आरक्षण से किसी को लाभ मिलता है तो अपनी जाति उसको दे दें और उसका आरक्षण ले लें, फिर समझ में आ जाएगा किसको प्रॉफिट है.’

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Verma

Recent Posts

Karwa Chauth 2026: कहीं दिखा चांद तो कहीं बने रहे बादल, जानिए चंद्र दर्शन न होने पर कैसे पूरा करें व्रत

Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…

9 hours ago

UCC पर बढ़ी बहस: क्या पूरे देश में लागू होगी समान नागरिक संहिता? कार्यक्रम में जुटे कानून और राजनीति के दिग्गज

देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…

10 hours ago

PM किसान की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म, 30 अक्टूबर को आएंगे 2000 रुपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…

10 hours ago

कानपुर के लड़के का कारनामा, बना डाली 5 लाख फर्जी ईमेल ID, पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचकर कमाए लाखों

Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…

11 hours ago

धूम्रपान न करने वालों को भी कैंसर! पटाखों के जहर पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, दिवाली पर नए नियम

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…

11 hours ago

30 अक्टूबर को लेट नाइट तक चलेगी दिल्ली मेट्रो! दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट को लेकर DMRC की स्पेशल तैयारी

Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…

11 hours ago