Amarnath Yatra 2025: अगर आप भी इस साल अमरनाथ यात्रा पर जाने का प्लैन बना रहे है तो ये खबर आपके लिए है. इस बार यात्रा के लिए कुछ ने गाइडलाइंस जारी किए गए हैं. अब अमरनाथ यात्रा को ‘No Flying Zone’ घोषित कर दिया गया है. जिसका मतलब है अब सिर्फ पैदल या पालकी के जरिए ही आप बाबा के दर्शन कर सकते हैं.
दरअसल, जम्मू-कश्मीर सरकार (Jammu Kashmir Govt) ने तीर्थयात्रा की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए गृह मंत्रालय (Home Ministry) की सलाह पर ये फैसला लिया है. इसी के चलते अब पूरे तीर्थयात्रा रूट (Tirthyatra Route) को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया है. बता दें कि यह सुरक्षा निर्देश 01 जुलाई से 10 अगस्त तक लागू रहेंगे (Amarnath Yatra 2025).
अमरनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं के इस बात का खास ध्यान रखना होगी कि अब आप सिर्फ पैदल यात्रा कर सकते हैं या फिर टट्टुओं और पालकियों की मदद से यात्रा को पूरी कर सकते हैं.
हर साल बाबा बर्फानी के दर्शन करने ज्यादातर श्रद्धालु जम्मू-कश्मीर पहुंचते है और इसी बीच यात्रा में आसानी के लिए वो पहलगाम (Pahalgam) या बालटाल (Baltal) से हेलीकॉप्टर सर्विस का इस्तेमाल कर सकते थे.
जिसकी मदद से वे इस घंटों लंबी यात्रा को सिर्फ 10 से 15 मिनट के अंदर ही पूरा कर लेते थे. जो तीर्थयात्रियों के लिए काफी मददगार साबित होती थी. लेकिन इस बार हेलीकॉप्टर की सुविधा नहीं मिलेगी.
आपको बता दें कि हर साल सावन के महीने में अमरनाथ यात्रा की शुरूवात होती है. इस साल यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त तक चलेगी. इसके लिए रजिस्ट्रेशन 14 अप्रैल से शुरू हो चुके हैं. वहीं श्रद्धालु ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. (Amarnath Yatra Registration)
-भारत एक्सप्रेस
Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में 8 साल की बच्ची से कथित मारपीट और…
Utkarsh Srivastava UPSC Success Story: ग्रेजुएशन में 49% अंक, PCS में कई असफलताएं और ब्रेकअप…
UP News: गोरखपुर में सपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुर्सी को लेकर विवाद के बाद…
भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड के लिए राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों का…
Premanand Ashram Controversy: प्रेमानंद महाराज और केलिकुंज आश्रम को लेकर फलाहारी महाराज ने मुख्यमंत्री योगी…
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीशों ने 'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर JPC और जजों की…