आस्था

Saree Tips Vat Savitri Vrat: वट सावित्री व्रत के दिन दिखना है सबसे खूबसूरत, ट्राई करें ये साड़ी कलर

Saree Tips Vat Savitri Vrat: वट सावित्री व्रत महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और उत्तम स्वास्थ्य के लिए करती हैं. यह व्रत मां सावित्री को समर्पित है. आपकों बता दें कि इस दिन सुहागन महिलाएं बरगद के पेड़ के नीचे विधि- विधान से पूजा करती हैं. वट सावित्री के व्रत में पूजा-पाठ के साथ- साथ महिलाएं 16 श्रृंगार ( जो कि सुहान की निशानी होती है) करती हैं. जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा देता है. अगर आप भी इस वट सावित्री व्रत में कुछ नया ट्राई करने का सोच रही हैं तो यह आर्टिकल आपके बेहद काम आने वाला है. आज हम आपको साड़ी के कुछ टिप्स देने वाले हैं.

लाल रंग की साड़ी से दें खुद को न्यू लुक

इस वट सावित्री के व्रत में आप लाल रंग की बनारसी साड़ी ट्राई कर सकती हैं, बनारसी साड़ी के साथ आर्टिफिशियल ज्वैलरी के बजाय सोने के ईयर रिंग्स पहनने से आपका लुक और ज्यादा निखर कर आएगा. रेड बनारसी साड़ी पर आप गोल्डन चूडियां ट्राई कर सकती हैं. इसके अलावा, आप गजरे को भी हेयरस्टाइल में यूज कर सकती हैं. यह आपके लुक को और भी ग्रेसियस बना देगा. आप चाहे तो खूबसूरत मेहंदी लगवा सकती हैं जिससे आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ जाएगी.

ट्रेंड में है गुलाबी कलर, जरुर करें ट्राई

गुलाबी रंग ज्यादातर महिलाओं पर खूबसूरत लगता है. अगर आपका कलर फेयर है तो आप गुलाबी कलर की साड़ी जरुर ट्राई करें. इस वट सावित्री आप पिंक कलर की साड़ी के साथ डिफरेंट कलर का ब्लाउज ( साड़ी के बॉर्डर से मैच करता हुआ) पहनें और ब्लाउज से मैच करती हुई चूडियां पहने. इससे आपका लुक और ज्यादा निखर कर आएगा. सिंदूर बिंदी के साथ गजरा लगाएं.

ये भी पढ़ें:  5 मई 2026 पंचांग: बड़ा मंगल और संकष्टी चतुर्थी के शुभ-अशुभ समय व ग्रह स्थिति

दो कलर की साड़ी भी कर सकती हैं ट्राई

दो कलर साड़ियां फिर से ट्रेंड में आई हैं, आप चाहें तो इस वट सावित्री की पूजा में टू कलर डिजाइनर साड़ी भी टाई कर सकती हैं. आपके लुक को और भी चार्मिंग बनाने के लिए आप साड़ी के साथ फुल स्लीव्ज ब्लाउज और चोकर ज्वेलरी पहन सकती हैं. इसके साथ आप अपने हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पतले कंगन पहन सकती हैं. हेयर स्टाइल की बात करें तो इस साड़ी पर आप ओपन हेयर स्टाइल रखें जो आपके लुक को और ज्यादा निखारेगा.

खुद को दें ट्रे़डिशनल लुक

ट्रेडिशनल लुक के लिए सिल्क की साड़ी हमेशा से ही प्राथमिकता पर रही है. सिल्क की साड़ी के साथ आप पर्ल वाली ज्वेलरी पहन सकती हैं. साड़ी के साथ कमरबंद पहनने से आप और भी आकर्षक दिखेंगे. हेयरस्टाइल की बात करें को आप जूडे़ में या फिर हाफ हेयर में गजरा लुक ट्राई करें.

  • भारत एक्सप्रेस
Swati Pandey

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

30 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago