आस्था

Aaj Ka Rashifal: आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन…? देखिए मेष, वृषभ, मिथुन समेत 12 राशियों का Horoscope

Aaj Ka Rashifal 22 April 2025: आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? इस सवाल का जवाब हम आपके लिए लेकर आए हैं. आज का दिन आर्थिक, पारिवारिक और सामाजिक दृष्टि से कैसा रहने वाला है? जानिए सभी राशियों का मंगलवार का दैनिक राशिफल.

मेष राशि (Aries)

आज निवेश के लिए शुभ दिन है. शेयर मार्केट और म्यूचुअल फंड में लाभ के संकेत हैं. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है. धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं. परिवार में चल रही किसी बड़ी समस्या का समाधान संभव है.

वृषभ राशि (Taurus)

स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें. वाणी पर नियंत्रण रखें और कीमती वस्तुओं को संभालकर रखें. किसी विवाद में न उलझें, खर्च अधिक रहेगा. नौकरी में तनाव का सामना करना पड़ सकता है.

मिथुन राशि (Gemini)

पारिवारिक विवाद बढ़ सकते हैं. किसी के बहकावे में आकर निजी रिश्तों को कमजोर न करें. व्यापार में विस्तार के लिए आर्थिक मदद मिलेगी. संतान की गतिविधियों पर नजर रखें.

कर्क राशि (Cancer)

आज की यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी. रुका हुआ धन मिल सकता है. आय में वृद्धि और व्यापार विस्तार के लिए अनुकूल समय है. नौकरी में तबादले की संभावना है. वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा.

सिंह राशि (Leo)

आज आप किसी बड़े काम को लेकर व्यस्त रहेंगे. आर्थिक उन्नति की योजनाएं सफल होंगी. कार्यस्थल पर बदलाव के संकेत हैं. वैवाहिक प्रस्तावों में सफलता मिलेगी. वाहन सुख प्राप्त हो सकता है.

कन्या राशि (Virgo)

धार्मिक आयोजनों में भाग लेंगे. कानूनी अड़चनें दूर होंगी. व्यापार आपकी इच्छानुसार चलेगा. भूमि-भवन में निवेश के लिए अच्छा समय है. विरोधी आपके कार्यों में रुकावट डाल सकते हैं, सतर्क रहें.

तुला राशि (Libra)

परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है. मशीनरी या किसी उपकरण का उपयोग सावधानी से करें. व्यापार में चिंता बढ़ सकती है. अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें. मित्रों से मतभेद हो सकते हैं.

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज आप अपनी आदतों के कारण खुद को अलग महसूस कर सकते हैं. क्रोध पर नियंत्रण रखें. स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं. संतान के करियर में प्रगति होगी. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी.

धनु राशि (Sagittarius)

कानूनी मामलों में फिलहाल कोई ठोस नतीजा नहीं मिलेगा. मानसिक अशांति रह सकती है. पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी. अधिकारियों से संबंध सुधरेंगे.

मकर राशि (Capricorn)

आप जो सोच रहे हैं, हालात उससे कुछ अलग दिशा में जा सकते हैं. आर्थिक लाभ के योग हैं. संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है. विरोधी सक्रिय रहेंगे. पूजा-पाठ में मन कम लगेगा.

कुंभ राशि (Aquarius)

आपका व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा. मांगलिक कार्यों में भाग लेंगे. वैवाहिक चर्चा में सफलता मिलेगी. निवेश करना शुभ रहेगा. विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा.

मीन राशि (Pisces)

व्यापार में नए संपर्क बनेंगे. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. व्यापार लाभकारी रहेगा. सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. मकान या दुकान बदलने की संभावना है. विरोधी सक्रिय रह सकते हैं. न्याय पक्ष आपके पक्ष में रहेगा.

ये भी पढ़ें: Weekly Horoscope: इस सप्ताह चमक सकती है इन राशियों की किस्मत, रुके हुए कार्यों को मिलेगी गति, धन का भी होगा लाभ

  • भारत एक्सप्रेस
Aarika Singh

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

7 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

7 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

8 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

8 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

9 hours ago