आस्था

Swapna Shastra: कहीं आप भी तो नहीं देखते अपनी शादी का सपना, शादी से जुड़े इन सपनों को देखने का होता है यह मतलब

Swapna Shastra: नींद में देखे जाने वाले इन सपनों की दुनिया बेहद ही खास होती है. अक्सर कुछ सपने सच हो जाते हैं तो कुछ सपनों का मतलब भविष्य में किसी खास तरह की घटना के घटित होने का संदेश देती हैं. स्वपन शास्त्र में अलग-अलग सपनों के कई अर्थ बताए गए हैं. आज हम आपको ऐसे ही कुछ सपनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके अर्थ बहुत ही खास होते हैं.

सपने में अगर हो रही खुद की शादी

वैसे तो शादी विवाह जैसे मांगलिक कार्यों को बेहद ही शुभ माना जाता है, लेकिन अगर सपने में खुद या फिर किसी और की शादी होते हुए देखते हैं तो इसके शुभ और अशुभ दोनों अर्थ होते हैं.सपने में यदि कोई लड़की किसी दूसरे को शादी करते देखती है तो उसका विवाह भी जल्‍द हो जाता है. इसके अलावा खुद की शादी देखने पर इसका अशुभ प्रभाव भी देखने को मिलता है.

सपने में अगर कोई महिला शादी का जोड़ा पहने हुए हो तो

अगर आप कोई ऐसा सपना देखते हैं, जिसमें कोई महिला शादी के जोड़े में दिखे तो यह आपके आगामी जीवन के लिए बहुत ही शुभ संकेत है. इसका मतलब है कि आपकी जल्‍द ही कोई इच्छा पूरी होने वाली है. नौकरी पेशा लोगों को कोई शुभ सूचना मिल सकती है. वहीं सपने दुल्‍हन को विदा होते हुए या फिर रोते हुए देखना अशुभ संकेत है. यह किसी तरह की हानि का संकेत है.

दूल्‍हा दुल्‍हन जब लें सात फेरे

सपने में दूल्‍हा और दुल्‍हन को सात फेरे लेते हुए देखना बहुत ही अशुभ माना जाता है. यह इस बात की तरफ इशारा हो सकता है कि आने वाले वक्‍त में आपको किसी काम में बाधा का सामना करना पड़ सकता है. वहीं किसी तरह की प्रतियोगिता में भी असफलता मिल सकती है. ऐसा सपना आने पर आपको सतर्क हो जाना चाहिए.

इसे भी पढ़ें: Shaligram: नेपाल में इस नदी से लाया गया शालिग्राम पत्थर है खास, दिखते हैं भगवान विष्णु के 24 अवतार, यहां है एकमात्र शालिग्राम का मंदिर

शादी से जुड़ी इन चीजों को देखने पर मिल सकता है यह फल

शादी से जुड़ी वस्‍तुएं जैसे सिंदूर, मंगलसूत्र या फिर अंगूठी अगर आपको सपने में दिखाई दे तो यह इस बात का संकेत है कि आपके खिलाफ कोई षडयंत्र रचा जा रहा है. शत्रु आपके काम में विघ्‍न डालने का प्रयास कर सकते हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

21 minutes ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

44 minutes ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

47 minutes ago

Pakistan School Tragedy: पाकिस्तान में मौत बनकर गिरी स्कूल की छत, 20 मासूमों समेत 21 की दर्दनाक मौत!

RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…

59 minutes ago

स्पैम और फर्जी कॉल्स का खेल खत्म! 1 नवंबर से मोबाइल पर आएगा बड़ा बदलाव, जानें पूरी खबर

Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…

1 hour ago

‘आपसे कुछ नहीं हो रहा है तो इस्तीफा दे दीजिए’, राघोपुर में तेजस्वी यादव पर लोगों का फुटा गुस्सा

Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…

1 hour ago