आस्था

Ganpati Visarjan 2026: बप्पा को विसर्जन के लिए ले जाते वक्त किस दिशा में होना चाहिए मूर्ति का चेहरा? जानिए सही नियम

Ganpati Visarjan 2026: गणेशोत्सव का पावन पर्व जितना धूमधाम से मनाया जाता है, उतना ही भावुक कर देने वाला होता है बप्पा का विसर्जन. दस दिनों तक घर-आंगन में मेहमान की तरह रहने वाले हमारे प्यारे गजानन को जब विदाई दी जाती है, तो हर आंख नम हो जाती है. इस साल यानी 2026 में गणेश चतुर्थी 14 सितंबर को मनाई गई थी, और अब बप्पा को अंतिम विदाई देने का महा पर्व यानी अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर को है. इस दिन चतुर्दशी तिथि रात 11 बजकर 06 मिनट तक रहेगी. विसर्जन के इस खास मौके पर अक्सर लोगों के मन में कई सवाल रहते हैं, जैसे कि मूर्ति को ले जाते वक्त उसका मुख किस तरफ होना चाहिए? आइए जानते हैं इससे जुड़ी खास बातें.

विसर्जन के समय किस दिशा में हो बप्पा का चेहरा?

धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं की मानें तो, जब आप बप्पा की प्रतिमा को विसर्जन के लिए घर से बाहर ले जाएं, तो उनका चेहरा या तो भक्तों की तरफ होना चाहिए या फिर उत्तर दिशा की ओर. उत्तर दिशा को बेहद शुभ माना जाता है क्योंकि इसे धन के देवता कुबेर और देवगुरु बृहस्पति की दिशा कहा जाता है. ऐसा माना जाता है कि इस दिशा से सकारात्मक ऊर्जा और ज्ञान का संचार होता है, जो घर में सुख-शांति बनाए रखता है. हालांकि, इसे लेकर बहुत ज्यादा असमंजस में पड़ने की जरूरत नहीं है. अगर आपके परिवार में पीढ़ियों से कोई खास परंपरा या नियम चला आ रहा है, तो आप पूरी श्रद्धा के साथ उसी के अनुसार विसर्जन कर सकते हैं, क्योंकि बप्पा के लिए कोई भी दिशा अशुभ नहीं होती.

ये भी पढ़ें- आज भाद्रपद शुक्ल नवमी, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र का महासंयोग, जानें कब है ब्रह्म मुहूर्त

विसर्जन से जुड़े जरूरी नियम और बातें

बप्पा को विदाई देने से पहले उनकी विधिवत पूजा और आरती जरूर करें. उन्हें उनके प्रिय मोदक, फल और मिठाइयों का भोग लगाएं. इसके बाद परिवार के सभी लोग मिलकर बप्पा से अपने घर-परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना करें.

मूर्ति को उठाते वक्त इस बात का खास ख्याल रखें कि कोई जल्दबाजी न हो. उन्हें पूरे सम्मान और जयकारों के साथ विसर्जन स्थल तक ले जाएं. अगर मूर्ति के साथ कोई ऐसा सजावटी सामान या प्लास्टिक-थर्मोकोल लगा है जो पानी में नहीं घुलता, तो उसे विसर्जन से पहले ही हटा देना समझदारी है. वहीं, अगर आप घर पर ही किसी पात्र या बाल्टी में छोटी मिट्टी की प्रतिमा का विसर्जन कर रहे हैं, तो साफ और पवित्र जल का ही इस्तेमाल करें.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

अमेरिका का बड़ा झटका! खत्म होने जा रहा है H-1B वीजा का ‘डेफरेंस’, 10 लाख भारतीयों पर संकट

US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…

5 minutes ago

1 नवंबर से बदल गए बिजली कनेक्शन के रेट! जानिए 3 से 44 KW तक अब कितना ढीला होगा आपका बटुआ?

New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…

26 minutes ago

दिल्ली: मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भयानक आग, बेसमेंट से उठे धुएं ने छीनी 4 मजदूरों की सांसें

दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में शुक्रवार रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग…

46 minutes ago

पीएम मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान…

52 minutes ago

टीम इंडिया की जीत की दुआ करेगा पाकिस्तान…! हांगकांग सिक्सेस में IND vs UAE मैच में तगड़ा रोमांच

हांगकांग सिक्सेस 2026 में पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह…

1 hour ago

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में चक्रवाती तूफान का बड़ा अलर्ट, 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश की चेतावनी

IMD ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड समेत 17 राज्यों में भारी बारिश,…

2 hours ago