सेती नदी में फेंका गया कुत्ता मिला जिंदा
Nepal Dog Incident: सोशल मीडिया पर हाल ही में सामने आए एक दिल दहला देने वाले वीडियो ने हर पशु प्रेमी को गुस्से में भर दिया था. नेपाल के बझांग जिले के पांखकोट पुल से एक कुत्ते को कथित तौर पर सेती नदी में फेंके जाने की घटना ने तहलका मचा दिया था. इस घटना के सामने आने के बाद से ही लगातार मांग की जा रही थी कि आरोपी महिला के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए. इस बीच, स्थानीय लोगों और वॉलंटियर्स की मेहनत रंग लाई है और जिस बेजुबान को नदी में फेंके जाने का दावा किया जा रहा था, वह एकदम सुरक्षित और जिंदा मिल गया है.
घटना के बाद से ही स्थानीय पशु कल्याण संस्था ‘आत्मोत्सर्ग नेपाल’ और कई स्थानीय लोग लगातार उस कुत्ते की तलाश में जुटे हुए थे. संस्था की टीम ने आरोपी महिला के घर का रुख किया और वहां पहुंचकर अपनी आंखों से इस बात की पुष्टि की कि वह कुत्ता पूरी तरह सुरक्षित और जिंदा है.
एनजीओ का कहना है कि उनकी सबसे पहली प्राथमिकता इस बेजुबान की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, ताकि उसे किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचे. इसके साथ ही, इस पूरे मामले से जुड़े सभी सबूतों और जानकारियों को भी सुरक्षित रखा जा रहा है, ताकि पुलिस जांच में कोई अड़चन न आए.
ये भी पढे़ं- नेपाल में बेजुबान से क्रूरता: बीमार कुत्ते को नदी में फेंका, वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी महिला गिरफ्तार
बता दें कि इस वीभत्स घटना के तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए जयपृथ्वी नगरपालिका की रहने वाली 42 साल की एक महिला को गिरफ्तार कर लिया था. फिलहाल पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है. वहीं, ‘आत्मोत्सर्ग नेपाल’ संस्था ने यह स्पष्ट किया है कि वे पुलिस और प्रशासन के साथ पूरी तरह से सहयोग कर रहे हैं, ताकि कानून अपना काम सही तरीके से कर सके और दोषी को उसकी करनी की सजा मिल सके.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
PIYUSH GOYAL AT PHDCCI 121ST ANNUAL SESSION: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने…
राहुल गांधी ने केंद्र सरकार, आरएसएस और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोलते हुए कहा…
कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर इलाके के एक मामले में 'आप' के…
Nana Patekar Postmortem Report: गोवा मेडिकल कॉलेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नाना पाटेकर की मौत…
Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…
UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…