आस्था

धन-वैभव के कारक शुक्र और गुरु मिलकर संवारेंगे 3 राशि वालों की किस्मत, 7 नवंबर से शुरू होंगे अच्छे दिन

Guru Shukra Rashi Parivartan Yog: ज्योतिष शास्त्र में गुरु और शुक्र ग्रह का विशेष महत्व है. बृहस्पति ग्रह को जहां संतान, धन, और ज्ञान का कारक माना गया है वहीं, शुक्र को सुख-सौंदर्य और भोग-विलास का कारक माना जाता है. ये दोनों ही ग्रह एक निश्चित समय-अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हैं. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, गुरु ग्रह इस वक्त शुक्र की राशि वृषभ में मौजूद है. जबकि, शुक्र ग्रह 7 नवंबर को धनु राशि में प्रवेश करेगा. ऐसे में गुरु के शुक्र की राशि में होने से राशि परिवर्तन राजयोग का निर्माण होगा. इस राशि परिवर्तन राजयोग से कुछ राशियों की किस्मत बदल सकती है.

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक के लिए राशि परिवर्तन योग बहुत लाभकारी साबित होने वाला है. इस दौरान संतान की ओर से बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. सामाजिक कार्यों में मान-सम्मान मिलेगा. संतान सुख का सौभाग्य प्राप्त हो सकता है. सुख के साधन बढ़ेंगे. धन की स्थिति पहले से अच्छी होगी. कारोबार में आर्थिक तरक्की होगी.

कन्या राशि

गुरु और शुक्र से बनने वाला राशि परिवर्तन योग कन्या राशि के जातक के लिए भी खास है. इस राशि के जातक को कार्यक्षेत्र में जबरदस्त सफलता मिलेगी. अचानक धन लाभ हो सकता है. घर के किसी सदस्य की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है. किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा. भोग-विलास का सुख प्राप्त हो सकता है. सेहत अच्छी रहेगी. परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा.

वृश्चिक राशि

गुरु-शुक्र राशि परिवर्तन योग वृश्चिक राशि से जुड़े जातकों के लिए लाभकारी माना जा रहा है. धन से जुड़ी समस्याओं के निजात मिलेगी. अचानक धन लाभ के कई योग बनेंगे. अटका हुआ धन वापस मिल सकता है. पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है. नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में प्रमोशन और वेतनवृद्धि का लाभ मिल सकता है. करियर से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी. व्यापार में अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा.

Dipesh Thakur

Recent Posts

शादी में मिले बेल का किया ‘मिसयूज’? शरजील इमाम की अंतरिम जमानत रद्द करने के लिए पुलिस की अर्जी

Karkardooma Court: दिल्ली पुलिस ने कड़कड़डूमा कोर्ट में अर्जी दाखिल कर शरजील इमाम की अंतरिम…

41 seconds ago

‘सवाल पूछना मानहानि नहीं!’: आप नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ प्रवेश वर्मा का केस कोर्ट से खारिज

POCSO Case: राउज एवेन्यू कोर्ट से आप नेता सौरभ भारद्वाज को बड़ी राहत मिली है.कोर्ट…

13 minutes ago

हिरासत में महात्मा गांधी के परपोते, EC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले पुलिस का एक्शन

Tushar Gandhi Arrest: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले महात्मा गांधी के परपोते…

14 minutes ago

देश को अस्थिर करने के नापाक मंसूबे नहीं होने देंगे कामयाब, राहुल गांधी और CJP पर बरसे बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन

Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आरोप लगाए हैं…

39 minutes ago

पुलिस आई डिटेन करने…गांववालों ने उल्टा उन्हीं को किया अरेस्ट, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर आया मजेदार VIDEO

Haryana Viral Video: कहते हैं कि पुलिस को देखकर अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती…

49 minutes ago