आस्था

Kaal Bhairav : जूना अखाड़े में धूमधाम से मनाई गई काल भैरव अष्टमी

Kaal Bhairav अष्टमी के पावन पर्व पर श्री पंच दश नाम जूना अखाड़े में भगवान शिव के सौम्य रूप भगवान आनंद भैरव विशेष पूजन किया गया. जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमंत हरि गिरि महाराज के सानिध्य में अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत मोहन भारती ,अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ अध्यक्ष श्री महंत प्रेम गिरि महाराज ,महामंत्री श्री महंत महेश पुरी अंतर्राष्ट्रीय सचिव श्री महंत ओम भारती, श्री महंत कंचन गिरि, श्री महंत महाकाल गिरी श्री महंत आदित्य गिरी ,मुख्य पुजारी महंत भास्कर पुरी आदि ने नगर कोतवाल श्री आनंद भैरव का विशेष श्रृंगार किया तथा पांच प्रहर की विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया जिसमें नागा संन्यासियों व सैकड़ो श्रद्धालु भक्तों ने भाग लिया.

श्रीमहंत हरि गिरि महाराज ने क्या कहा

श्री महंत हरी गिरी महाराज ने बताया की आज भैरव अष्टमी श्री भगवान शिव के उग्र स्वरूप काल भैरव भगवान के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है. इस दिन भगवान काल भैरव की पूजा अर्चना करने तथा उनके प्रिय वहां काले कुत्ते को मालपुआ व मिष्ठान खिलाने से समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती है.

शोभायात्रा निकाली गई (Kaal Bhairav)

इस अवसर पर जूना अखाड़े से आज प्रातः विशेष शोभायात्रा निकाली गई. बैंड बाजों से सुसज्जित शोभायात्रा में भगवानआनंद भैरव की पालकी विशेष आकर्षण का केंद्र थी। शोभायात्रा बाल्मीकि चौक, दत्तात्रेय चौक, अपर रोड, हर की पौड़ी ,बड़ा बाजार, मोती बाजार, रामघाट ,विष्णु घाट होते हुए वापस अखाड़े पहुंची. पूरे परिक्रमा मार्ग में जगह जगह श्रद्धालुओं तथा स्थानीय नागरिकों ने भगवान भैरव का पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया.

भारत एक्सप्रेस 

सुशील कुमार तिवारी

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

35 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

1 hour ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

1 hour ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

2 hours ago