Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Haridwar

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 90 वर्ष की उम्र में उत्तराखंड के पैतृक गांव पंचूर में निधन हो गया.

CM Yogi Adityanath: माता सावित्री देवी के निधन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे और अंतिम दर्शन किए. शनिवार को हरिद्वार में अंतिम संस्कार होगा.

सचखंड नानक धाम के संस्थापक संत त्रिलोचन दर्शन दास जी महाराज ने हरिद्वार में स्वामी रामदेव से मुलाकात की.

Multan Jyot Mahotsav: हरिद्वार के ब्रह्मकुंड में मुल्तान समाज के श्रद्धालुओं ने माँ गंगा का दुग्धाभिषेक कर दूध की होली खेली और देश-विश्व की शांति की प्रार्थना की. 1911 में शुरू हुई यह परंपरा अब 116वें ‘मुल्तान ज्योत महोत्सव’ तक पहुंच चुकी है, जिसमें देशभर से श्रद्धालु शामिल हुए.

Vande Bharat Express: वीआईपी ट्रेन वंदे भारत के बोगी में 10 फीट लंबे अजगर की एंट्री से कर्मचारियों के उड़ गए होश. समय रहते वन विभाग ने रेस्क्यू कर टाला बड़ा हादसा.

मंदिरों में हर-हर महादेव के जयघोष के बीच आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की कठोर साधना श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण बनी हुई है.

23 FEET SHIV KAWAD IN MEERUT: इन दिनों हरिद्वार से दक्षिण की ओर आने वाले मार्गों पर आस्था, भक्ति और उत्साह का अलौकिक संगम देखने को मिल रहा है. गाजियाबाद के निवाड़ी से आए शिवभक्तों की 23 फीट लंबी कांवड़ चर्चा का विषय बन गई है.

सावन के पवित्र महीने में हरिद्वार से गुरुग्राम के लिए निकली एक भव्य कांवड़ यात्रा लोगों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. करीब 15 से 16 लाख रुपये की लागत से तैयार इस कांवड़ में शिव-पार्वती की सुंदर झांकी सजाई गई है, जिसके साथ 30 शिवभक्तों का जत्था पैदल सफर कर रहा है.

Kanwar Yatra: सावन में कांवड़ यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार किया गया है.

Haridwar Patrakar Sammelan 2026: देवभूमि हरिद्वार में आयोजित श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के सम्मेलन में भारत एक्सप्रेस के सीनियर कैमरामैन पवन शर्मा को सम्मानित किया गया. श्रमजीवी पत्रकार संघ का दो दिवसीय सम्मेलन संपन्न हुआ.