सूर्य देव
Kharmas 2022: सूर्य के धनु राशि में प्रवेश के साथ ही खरमास या मलमास की शुरुआत हो चुकी है. माना जा रहा है कि इस समय बुधादित्य योग भी बन रहा है. इस योग के कारण कई राशियों को कुछ मामले में नुकसान हो सकता है तो कुछ को फायदा भी होने वाला है.
ऐसे में चार राशियां ऐसी हैं, जिन्हें खरमास में भी बंपर लाभ हो सकता है. आइए जानते हैं कि वे चार कौन सी राशियां हैं जिनकी खरमास में भी लॉटरी लग सकती है.
मेष वालों की खुल सकती है किस्मत
ज्योतिष के अनुसार मेष राशि वालों के नवम भाव में सूर्य के इस राशि परिवर्तन के कारण बुधादित्य योग बन रहा है. इस योग के कारण इस काल में धन लाभ के योग बनेंगे. माना जा रहा है कि इन्हें कई तरीकों से धन लाभ हो सकता है. वहीं परिवार में पिता के सहयोग से इनके कई काम बनेंगे. अगर यह लंबे समय से किसी परेशानी से ग्रस्त हैं तो इसका समाधान भी खरमास में हो सकता है.
वृषभ राशि वालों की दूर होंगी ये दिक्कतें
वृषभ राशि वालों के लिए खरमास बेहद ही खास रहने वाला है. माना जा रहा है कि इस दौरान यह अलग-अलग तरीके से धन कमाएंगे. जिससे आर्थिक मामलों में सुधार देखने को मिलेगा. धन के कई ऐसे माध्यम बनेंगे, जोकि आपने सोचा भी नहीं होगा. इस दौरान आपकी सेहत काफी अच्छी रहेगी. अगर पहले से कोई बीमारी चली आ रही है तो उसके भी दूर होने की संभावना है. इस राशि वालों को जमीन से जुड़े व्यवसाय में सफलता मिलने की उम्मीद है.
इसे भी पढ़ें: Kharmas 2022: आखिर क्यों खरमास में मकान बनवाना मना है? मुंडन कराने पर होता है यह नुकसान
मिथुन राशि को होगा परिवार में यह लाभ
मिथुन राशि वालों के सातवें भाव में बनने वाला बुधादित्य योग का असर इनके परिवार पर देखने को मिल सकता है. अगर इनकी शादीशुदा जिंदगी में किसी तरह की कोई दिक्कत चली आ रही है तो वह भी दूर होगी. वहीं परिवार में चला आ रहा किसी भी तरह का मन मुटाव भी खत्म होगा. अगर इस राशि वाले व्यक्ति साझेदारी में कोई व्यवसाय शुरु कर रहे हैं तो उसमें भारी लाभ होने की संभावना है.
कन्या राशि में बन रहे हैं इन कामों के योग
कन्या राशि खरमास के दौरान काफी लकी रहने वाली है. इस राशि में अविवाहित लोगों के विवाह के योग बन रहे हैं. वहीं विवाहित लोग परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे. नौकरी पेशा लोग खरमास के दौरान प्रमोशन पा सकते हैं. वहीं प्रतियोगी छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलने की उम्मीद है तो व्यापार से जुड़े लोग कोई नया उद्यम शुरु कर सकते हैं.
Delhi Winter Action Plan: दिल्ली में 1 नवंबर से 28 फरवरी तक सख्त विंटर एक्शन…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…
Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विजयादशमी पर विपक्ष पर साधा निशाना.…
MP Politics: महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान…
Sheetla Mata Temple Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे…
Right Side Chest Pain When Breathing: गहरी सांस लेने, खांसने या शरीर हिलाने पर सीने…