देश

Dharam Singh Saini: आखिरी वक्त पर टला था धर्म सिंह सैनी का ‘घर वापसी’ का प्लान, अब बीजेपी दफ्तर से एक ‘कॉल’ आने का कर रहे इंतजार!

Dharam Singh Saini: पश्चिमी यूपी के कद्दावर नेता धर्म सिंह सैनी हाल में हुए उपचुनाव में बीजेपी में ‘घर वापसी’ करने वाले थे. लेकिन उनकी ‘घर वापसी’ का प्लान टल गया और उनके भाजपा में शामिल होने को लेकर संकट गहरा गया है. भाजपा अब खतौली सीट हार चुकी है, ऐसे में सपा छोड़ चुके धर्म सैनी का सियासी भविष्य अधर में लटक गया है.

खतौली उपचुनाव के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ के मौजूदगी में पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी दोबारा बीजेपी में शामिल होने वाले थे. लेकिन उनकी ज्वाइनिंग टाल दी गई और वो सीएम के मंच पर भी नहीं दिखे. सूत्रों का कहना है कि इसके बाद से सैनी रोज बीजेपी ऑफिस से ज्वाइनिंग के लिए फोन का इंतजार कर रहे है.

विरोध के बाद टाल दी गई ज्वाइनिंग

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धर्म सिंह सैनी (Dharam Singh Saini) का बड़ा जनधार है, ओबीसी के बड़े नेताओं में उनकी गिनती होगी है. धर्म सिंह सैनी बसपा की सरकार में मंत्री थे, फिर बीजेपी में शामिल हुए तो योगी सरकार में भी मंत्री बनाए. विधानसभा चुनाव के ठीक पहले स्वामी प्रसाद मौर्या के साथ वो अखिलेश यादव की पार्टी सपा में शामिल हो गए थे. लेकिन अब फिर वो बीजेपी में एंट्री करना चाह रहे थे. खतौली उपचुनाव के दौरान वो सीएम की सभा में बीजेपी की वापसी होनी थी, लेकिन पार्टी के कई नेताओं के विरोध के बाद उनकी ज्वाइनिंग को टाल दी गई थी.

ये भी पढ़ें: UP Nikay Chunav: रामपुर में जीत के बाद बीजेपी की बढ़ी डिमांड, निकाय चुनाव के टिकट के लिए एक वार्ड से 5-5 दावेदार

सूत्रों का कहना है कि बीजेपी में शामिल होने के लिए पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी (Dharam Singh Saini) सहारनपुर से खतौली के लिए रवाना हो गए थे. उसी समय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने उन्हें फोन किया और कहा कि वो सीएम योगी की सभा में पार्टी में शामिल नहीं हो सकते. बाद में संगठन उनकी बीजेपी में ज्वाइनिंग प्रदेश कार्यालय में कराएगा. तीन सप्ताह से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन धर्म सिंह सैनी कोई फोन नहीं आया. अभी भी धर्म सैनी भाजपा में ज्वाइनिंग के इंतजार है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मंदिर के नाम मुस्लिम महिला की ‘वसीयत’, संभल में पति के इंतकाल के बाद आखिर क्या हुआ?

Sambhal Muslim Woman Temple Will: संभल में पति के निधन के बाद मुस्लिम महिला लुबना…

12 minutes ago

पसमांदा समुदाय की शिक्षा, गरिमा और समान अवसरों के लिए सामूहिक संकल्प का मंच बना “पसमांदा संवाद”

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान आयोग (NCMEI) के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर, उत्तर प्रदेश…

38 minutes ago

पूर्व सीएम बेअंत सिंह हत्याकांड केस: सुप्रीम कोर्ट ने बलवंत सिंह राजोआना की दया याचिका पर केंद्र को दिया समय

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह हत्याकांड में मौत की सजा पाए…

44 minutes ago

यूपी में 20 IPS अधिकारियों का तबादला, विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अपराधियों पर कसेगा शिकंजा?

UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में 20 IPS अधिकारियों के तबादले को 2027 विधानसभा चुनाव…

45 minutes ago

CEC नियुक्ति विवाद: जस्टिस शर्मा के बेटे के ECI काउंसिल होने पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट में फैसला वापस लेने की अर्जी

मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को वापस लेने के लिए…

50 minutes ago

गाड़ी के पीछे लिखा ‘भारत सरकार’ और उसके अंदर से मिला ड्राइवर का शव

रतलाम रेलवे स्टेशन के पास अनुबंधित बोलोरो गाड़ी में 37 वर्षीय ड्राइवर हिम्मत सिंह का…

50 minutes ago