राशिचक्र और मां लक्ष्मी.
Shukra Gochar 2024 Lakshmi Narayan Yog: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 31 जुलाई को शुक्र ग्रह सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहा है. शुक्र के इस राशि परिवर्तन से लक्ष्मी नारायण योग बनेगा. ज्योतिष में शुक्र और बुध को शुभ ग्रह कहा गया है. जब ये दोनों ग्रह एकसाथ होते हैं तो शुभ प्रभाव में वृद्धि होती है. इसके अलावा ऐश्वर्य, धन और सुख के साधनों में बढ़ोतरी होती है. अगस्त में जब लक्ष्मी नारायण योग का शुभ संयोग बनेगा तो मेष समेत 5 राशियों के सितारे बुलंद रहेंगे. इन राशियों को लक्ष्मी नारायण योग का जबरदस्त लाभ प्राप्त होगा. आइए जानते हैं कि शुक्र के गोचर से बनने वाला लक्ष्मी नारायण राजयोग किन पांच राशियों के लिए भाग्यवर्धक और लाभकारी साबित हो सकता है.
अगस्त में बनने वाला लक्ष्मी नारायण योग मेष राशि के लिए अत्यंत खास है. इस राजयोग के शुभ प्रभाव से संतान पक्ष से बड़ी खुशखबरी मिलेगी. बुध ग्रह के शुभ प्रभाव से इस दौरान बौद्धिक क्षमता में जबरदस्त वृद्धि होगी. बिजनेस करने वालों के कार्य में विस्तार होगा, जिसके परिणामस्वरूप आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर होगी. छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा. नौकरी करने वालों को पदोन्नति का रास्ता साफ होगा. कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. सुख के साधन बढ़ेंगे.
कर्क राशि के लिए लक्ष्मी नारायण योग अत्यधिक लाभदायक साबित होगा. इस शुभ योग के प्रभाव से जीवन में खुशहाली रहेगी. पारिवारिक जीवन में धन की स्थिति पहले से अच्छी होगी. परिवार के सदस्यों के आर्थिक सहयोग मिलेगा. बिजनेस करने वालों के लिए भी लक्ष्मी नारायण योग अनुकूल रहने वाला है. अगस्त में धन लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे. घर या वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है. इस दौरान कोई बड़ी मनोकामना पूरी होगी.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, लक्ष्मी नारायण योग सिंह राशि में ही बनने जा रहा है. चूंकि, इस राशि में बुध और शुक्र पहले से से मौजूद हैं जिससे लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होगा. ऐसे में यह शुभ योग सिंह राशि से संबंधित लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगा. बिजनेस करने वालों को इस योग के शुभ प्रभाव से आमदनी में वृद्धि होगी. शादीशुदा लोगों को दांपत्य जीवन में खुशहाली नजर आएगी. जीवनसाथी के प्रति आपसी प्यार और प्रगाढ़ होगा. नौकरीपेशा वालों को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है. आत्मविश्वास मजबूत रहेगा. स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा. व्यक्तिगत जीवन की तमाम चिंताएं दूर होंगी. अविवाहित लोगों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है.
लक्ष्मी नारायण योग के शुभ प्रभाव से तुला राशि से जुड़े लोगों की आमदनी बढ़ेगी. व्यापार करने वालों की आमदनी बढ़ेगी. एक से अधिक स्रोत से धन लाभ का हो सकता है. इस दौरान कोई बड़ी मनोकामना पूरी हो सकती है. समाजिक कार्यों में यश प्राप्त होगा. पारिवारिक जीवन में परिवार के बड़े सदस्यों से धन प्राप्ति का योग है. समाजिक छवि अच्छी होगी. दोस्तों से अचानक धन लाभ होगा.
धनु राशि के लिए लक्ष्मी नारायण योग अत्यंत भाग्यवर्धक माना जा रहा है. इस योग के शुभ प्रभाव से जीवन के हर क्षेत्र में किस्मत का साथ मिलेगा. व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है. व्यापार में आर्थिक स्थिति अच्छी होगी. किसी बड़े कर्ज से मुक्ति मिल सकती है. छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में बड़ी सफलता मिल सकती है. मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा.
यह भी पढ़ें: 4 ग्रहों के दुर्लभ संयोग से अचानक पलटेगी इन 3 राशियों की किस्मत! 7 दिन बाद आएंगे अच्छे दिन
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…