Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

4 ग्रहों के दुर्लभ संयोग से अचानक पलटेगी इन 3 राशियों की किस्मत! 7 दिन बाद आएंगे अच्छे दिन

Chaturgrahi Yog August: अगस्त में चार ग्रहों का खास योग राशिचक्र की तीन राशियों के लिए अत्यंत खास है. इस योग के शुभ प्रभाव से जीवन में खास बदलाव आएगा.

astrology

राशिचक्र.

Chaturgrahi Yog August Horoscope: ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से अगस्त का महीना अत्यंत खास है. अगस्त में सूर्य की राशि में चार ग्रहों की युति होने वाली है. सिंह राशि में चार ग्रहों के आने से चतुर्ग्रही योग का निर्माण होगा. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 31 जुलाई को शुक्र ग्रह सिंह राशि में प्रवेश करेगा. जबकि, सिंह राशि में पहले से बुध ग्रह की मैजूदगी है. इसके अलावा अगस्त में चंद्रमा भी सिंह राशि में प्रवेश करेगा. ऐसे में सिंह राशि में बनने वाला चतुर्ग्रही योग किन राशियों के लिए खास और लाभकारी है, जानिए.

सिंह राशि

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, सिंह राशि से जुड़े लोगों के लिए अगस्त में बनने वाला चतुर्ग्रही योग बेहद फायदेमंद है. चूंकि, चार ग्रह इसी राशि में चतुर्ग्रही योग का निर्माण करेंगे. इसलिए इस दौरान नौकरी और व्यापार में अटके हुए तमाम कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे. ग्रहों के शुभ प्रभाव से भौतिक सुख में वृद्धि होगी. शादीशुदा लोगों के लिए भी चतुर्ग्रही योग खास है. परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का खास अवसर प्राप्त होगा.

वृश्चिक राशि

नौकरी में पदोन्नति का चांस बन सकता है. जॉब की तलाश में जुटे लोगों को अच्छा अवसर प्राप्त होगा. कार्यस्थल पर किए गए कार्यों से खुश होकर वेतनवृद्धि का प्रस्ताव रख सकते हैं. व्यापार करने वालों को भी इस दौरान खास प्रकार का आर्थिक लाभ मिलेगा. मकान या वाहन की खरीदारी कर सकते हैं. पैतृक संपत्ति में इजाफा हो सकता है. बिजनेस में अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा.

धनु राशि

धनु राशि के लिए चतुर्ग्रही योग किस्मत पलटने वाला साबित होगा. अगस्त में चार ग्रहों का शुभ प्रभाव जीवन को खास दिशा देगी. जीवन के तमाम क्षेत्रों में सफलता मिलेगी. समाजिक कार्यों में मान-सम्मान मिलेगा. परिवार या दोस्तों के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा कर सकते हैं. व्यापारी वर्ग को धन के नवेश से लाभ होगा.

यह भी पढ़ें: सावन में शनि देव अचानक पलटेंगे इन 3 राशियों की किस्मत, बढ़ेगी धन-दौलत



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital