आस्था

तुला राशि में बनेगा लक्ष्मी नारायण योग, इस नवरात्रि ये 5 पांच राशि वाले होंगे मालामाल, होगी जमकर धनवर्षा!

Laxmi Narayan Yog in Libra Horoscope: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अक्टूबर महीने में लक्ष्मी नारायण राजयोग का अद्भुत संयोग बनने जा रहा है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 10 अक्टूबर को बुध ग्रह तुला राशि में प्रवेश करेंगे. बुध के तुला राशि में प्रवेश करने से वहां शुक्र के साथ युति होगी. बुध और शुक्र के मिलने से लक्ष्मी नारायण राजयोग बनेगा. ज्योतिष में लक्ष्मी नारायण राजयोग के बेहद शुभ फलदायी माना गया है. लक्ष्मी नारायण राजयोग के शुभ प्रभाव से पांच राशि वालों की जिंदगी में खास सकारात्मक बदलाव आएगा. आइए जानते हैं कि अक्टूबर में बनने वाला लक्ष्मी नारायण योग किन राशियों के लिए शुभ और लाभकारी है.

मिथुन राशि

बुध और शुक्र के मिलने से बनने वाला लक्ष्मी नारायण योग मिथुन राशि के लिए लाभकारी है. इस राजयोग से शुभ प्रभाव से इस राशि के जातकों की धन-संपत्ति बढ़ेगी. व्यापार करने वालों को लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे. कमाई का बेहतरीन अवसर प्राप्त होगा. दैनिक आमदनी में इजाफा होगा. छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में जबरदस्त सफलता मिलेगी. घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा.

तुला राशि

इस राशि के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग अत्यंत शुभ माना जा रहा है. इस राजयोग के शुभ प्रभाव से जीवन के हर क्षेत्र में जबरदस्त सफलता मिलेगी. आर्थिक तरक्की होगी. रिश्तों में सुधार होगा. परिवार में भाई-बहन के बीच प्यार बढ़ेगा. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. घर-परिवार खुशहाल रहेगा. धन कामाने के कई नए अवसर प्राप्त होंगे. व्यापार करने वालों की आर्थिक स्थिति में गजब का सुधार होगा. विदेश जाने का सपना पूरा हो सकता है.

धनु राशि

लक्ष्मी नारायण राजयोग इस राशि के जातकों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगा. जीवन में अप्रत्याशित उन्नति करेंगे. पुराने साथियों से मुलाकात होगी. आर्थिक संकट दूर होगा. धन से जुड़ी पुरानी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी. पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा. सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी. कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है. व्यापार में धन की स्थिति पहले से अच्छी होगी. कोई बड़ी मनोकामना पूरी होगी. नौकरी में तरक्की के साथ-साथ व्यापार में उन्नति होगी.

मकर राशि

मकर राशि को लक्ष्मी नारायण राजयोग के शुभ प्रभाव से रोजगार का अच्छा अवसर प्राप्त होगा. कार्यक्षेत्र में जबरदस्त उन्नति होगी. नया वाहन खरीद सकते हैं. पारिवारिक जीवन में रिश्ते मधुर होंगे. धार्मिक कार्यों में मन लगेगा. परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को कार्यों में सफलता मिलेगी. सामाजिक कार्यों में मान-सम्मान मिलेगा.

कुंभ राशि

कुंभ राशि से जुड़े लोगों के लिए लक्ष्मी नारायण योग बेहद शुभ फलदायी साबित होगा. छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी. आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी. दोस्तों से धन लाभ हो सकता है. करियर में जबरदस्त उन्नति होगी. परिवार के सदस्यों के धन लाभ होगा. नौकरी करने वालों का वेतन बढ़ सकता है. व्यापार में मुनाफा प्राप्त होगा.

यह भी पढ़ें: गुरु ग्रह मिथुन राशि में शुरू करेगा उल्टी चाल, इन 3 राशि वालों का होगा भाग्योदय, उन्नति के प्रबल योग

Dipesh Thakur

Recent Posts

ACC की क्षमता में 3.4 MTPA का इजाफा, यूपी और महाराष्ट्र में नए प्लांट शुरू

एसीसी लिमिटेड ने 3.4 MTPA क्षमता विस्तार के साथ अंबुजा सीमेंट्स के साथ विलय प्रक्रिया…

24 minutes ago

यूपी कैबिनेट की बैठक में मुहर; गाय पालने पर मिलेगी आधी सब्सिडी, कर्मचारियों के लिए खुलेगा कैशलेस इलाज का रास्ता

उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने 22 प्रस्तावों को मंजूरी देते हुए गाय पालन पर 50 फीसदी…

26 minutes ago

अभिषेक के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने 6 विकेट से जीता तीसरा टी20 और सीरीज पर किया कब्जा

India vs New Zealand: भारत ने वेलिंगटन में खेले गए तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड…

33 minutes ago

वोटर की जाति-धर्म पर तंज कसने पर घिरे CEO यूपी, बवाल के बाद मांगी माफी

यूपी विधान परिषद चुनाव में मतदाता पर्चियों में गड़बड़ी और जाति-धर्म पर विवादित ट्वीट के…

50 minutes ago

एक नारा और बदल गई दुनिया, जानिए कैसे हर घर का हिस्सा बनी सिलाई मशीन

सिलाई मशीन की शुरुआत से लेकर आज तक का सफर तकनीक, रोजगार और आत्मनिर्भरता की…

57 minutes ago

वेलिंगटन में अभिषेक का तूफान: 35 गेंदों में शतक, विराट को पीछे छोड़ बनाया बड़ा रिकॉर्ड

Abhishek Sharma Century: अभिषेक शर्मा ने वेलिंगटन में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 35 गेंदों…

1 hour ago