मनोरंजन

‘आशिकी’ फेम राहुल रॉय की बहन कभी मॉडलिंग में थीं सबकी ‘गुरु’, फिर बन गईं साध्वी, अपनाया सादा जीवन

Who Is Pia Grace Roy: एक्टर राहुल रॉय याद हैं? 90 के दशक में उन्होंने फिल्म ‘आशिकी’ से तहलका मचा दिया था. वह रातोंरात स्टार बन गए थे और फिल्मों की लाइन लग गई थी. राहुल रॉय पिछले काफी समय से एक्टिंग से दूर हैं, पर हाल ही जब बहन पिया ग्रेस रॉय उर्फ प्रियंका के साथ नजर आए, तो चर्चा में आ गए.

राहुल रॉय से ज्यादा उनकी बहन की चर्चा हो रही है. दरअसल, राहुल रॉय की बहन अब साध्वी बन चुकी हैं, और उनका नाम हरि मां प्रियंका है. उनका ये नया अंदाज देख सब चौंक गए है. भाई-बहन की इस जोड़ी ने खूब लाइमलाइट लूटी. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं उनके बारे में.

प्रियंका बन गई हैं ‘हरि मां’

कभी मॉडलिंग की दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाली राहुल रॉय की बहन प्रियंका रॉय अब हरि मां बन चुकी है. उन्होंने शोबिज को छोड़कर अध्यात्म का रास्ता चुना. वह अब साध्वी बन चुकी हैं. उनके काफी फॉलोअर्स हैं. हालांकि उनका कोई इंस्टाग्राम पेज नहीं है लेकिन उनका यूट्यूब चैनल तो है ही.

ऐसे में उन्हें पहचान पाना मुश्किल है. चेहरे पर एक अलग ही चमक और साड़ी पहने वो इतनी प्यारी लग रही हैं कि जो भी उन्हें एक बार देख ले तो देखता ही रह जाए. उन्होंने साध्वी जीवनशैली को अपना लिया है. अपने सारे काम खुद करना, सादा सिंपल जीवन जीना.

आध्यात्मिक गीत लिखती है हरि मां

बता दें कि कभी रैंप वॉक करने वाली प्रियंका अब हरि मां के रूप में आध्यात्मिक गीत लिखती हैं और उन्हें सुनाती है. इसके अलावा वो मानवीय और पर्यावरण से जुड़े काम कर अपना जीवन बिता रही हैं. उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी शानदार है. न सिर्फ बुढ़े बल्कि यंग जेनरेशन के लोग हरि मां से ज्यादा प्रभावित है.

ये भी पढ़ें: Amitabh Bachchan संग जया की शादी नहीं कराना चाहते थे पंडित, ससुर ने बरसों बाद बताई ये बात

शादी करने के लिए छोड़ा ‘शोबिज’

मॉडल पिया ग्रेस रॉय ने साल 2020 में शादी करने के लिए ‘शोबिज’ छोड़ा. उन्होंने ये भी अनाउंस किया कि उन्होंने रोमीर सेन से 7 अगस्त 2020 को शादी कर ली. लेकिन उसके बाद उनकी शादीशुदा लाइफ में क्या हुआ, उन्होंने क्या किया? ये किसी को भी नहीं पता.

हालांकि, ये भी सही है कि वो अब साध्वी के रूप में अपने पति रोमीर के साथ ही नजर आती हैं. ऐसे में लगता है कि दोनों ने आपसी सहमति से ही ये रास्ता अपनाया है. कई बार तो उनके भाई राहुल रॉय भी उनके साथ नजर आते हैं. राहुल बहन प्रियंका से बेहद प्यार करते हैं. वो अपनी जिंदगी को संवारने का क्रेडिट भी बहन को ही देते हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

Jio की शेयर बाजार में एंट्री से बदल सकता है कंपनियों का खेल, एयरटेल को पछाड़कर बन सकती है देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी

रिलायंस जियो की संभावित शेयर बाजार लिस्टिंग से देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों की रैंकिंग…

28 minutes ago

Gen-Z का बदलता देशप्रेम: अब नारों से नहीं, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन से देश की सेवा करने पर जोर

Gen-Z patriotism: Gen-Z के बीच देशसेवा का नजरिया बदल रहा है. जानिए कैसे AI, साइबर…

39 minutes ago

प्रशांत किशोर की ‘जन सुराज’ पार्टी का डिजिटल टीम संभालने वाले देवपालिक गुप्ता का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

जन सुराज पार्टी के डिजिटल मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव झारखंड में रेलवे ट्रैक के…

43 minutes ago

ACC की क्षमता में 3.4 MTPA का इजाफा, यूपी और महाराष्ट्र में नए प्लांट शुरू

एसीसी लिमिटेड ने 3.4 MTPA क्षमता विस्तार के साथ अंबुजा सीमेंट्स के साथ विलय प्रक्रिया…

1 hour ago