आस्था

Mars Transit 2024: मंगल का हुआ नीच राशि में प्रवेश, इन 3 राशियों के लिए अमंगलकारी

Mars Transit in Cancer 2024 Effect on Zodiac: साहस, ऊर्जा और पराक्रम का कारक ग्रह मंगल का नीच राशि कर्क में गोचर हो चुका है. मंगल का कर्क राशि में प्रवेश करीब 16 महीने बाद हुआ है. ज्योतिष शास्त्र में कर्क को मंगल ग्रह का नीच राशि माना गया है. मंगल के कर्क राशि जाने से षडाष्टक योग का निर्माण हुआ है. ऐसे में मंगल का यह गोचर अमंगलकारी माना जा रहा है जो कि देश-दुनिया समेत कुछ राशियों को विशेष तौर पर प्रभावित करेगा. आइए जानते हैं कि मंगल के नीच राशि में प्रवेश करने से किन राशियों को नुकसान हो सकता है.

कर्क राशि

मंगल का गोचर इस राशि के लग्न भाव में हुआ है. ऐसे में गोचर की अवधि में कर्क राशि के जातकों को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है. व्यापार करने वाले लापरवाही की वजह से अच्छे अवसर खो देंगे. मंगल के गोचर की अवधि में निवेश करने से बचें अन्यथा आर्थिक नुकसान हो सकता है. इस दौरान नौकरी में बदलाव करने का विचार ठीक नहीं है. इसके लिए अनुकूल समय का इंतजार करना पड़ेगा.

तुला राशि

इस राशि पर मंगल ग्रह की चौथी दृष्टि है. ऐसे में तुला राशि से जुड़े जातकों को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना होगा. इसके साथ ही धन के लेन-देन में सावधानी बरतें. मंगल गोचर की अवधि में किसी कार्य को लेकर मन में बैचैनी रहेगी. इस दौरान जरूरी काम अटक सकता है. मानसिक तनाव रहेगा. निवेश करने से पहले विशेषज्ञों से सलाह लेना जरूरी होगा. मंगल के अशुभ प्रभाव से वैवाहिक जीवन प्रभावित हो सकता है.

धनु राशि

मंगल का यह गोचर धनु राशि के 8वें भाव में हुआ है. इस गोचर के अशुभ प्रभाव से परिवार के सदस्यों की वजह से मानसिक तनाव हो सकता है. नौकरी में करने वालों को इस दौरान विवादों से दूर रहना होगा. अटके हुए धन को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है. व्यापार में विस्तार को लेकर बनाई गई योजना असफल हो सकता है. मंगल-गोचर की अवधि में संतान को लेकर परेशानी हो सकती है. लाइफ पार्टनर की सेहत को लेकर चिंता रहेगी.

यह भी पढ़ें: दिवाली के बाद का समय इन 4 राशियों के लिए वरदान! शनि देव मार्गी होकर बदलेंगे तकदीर

Dipesh Thakur

Recent Posts

ट्रिगर दबा और हो गई अनहोनी….बच्चे ने मांगा चॉकलेट तो मामा ने थमा दिया पिस्टल

बोकारो के माराफारी में चॉकलेट मांग रहे साढ़े तीन साल के भांजे को मामा ने…

22 minutes ago

कोलकाता के पूजा पंडाल में हादसा, भीड़ के दबाव से ढहा हिस्सा, कई लोग घायल

Kolkata Durga Puja Accident: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में…

51 minutes ago

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

1 hour ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

1 hour ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

1 hour ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

2 hours ago