बुध देव और राशिचक्र.
Mercury Transit in Cancer: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को वाणी, बुद्धि, व्यापार, ज्ञान इत्यादि का कारक माना गया है. अगर कुंडली में बुध की स्थिति अच्छी है तो जातक को व्यापार में भी जबरदस्त सफलता मिलती है. बुध ग्रह एक निश्चित समय अवधि के लिए एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है. गोचर की अवधि में बुध ग्रह का सभी राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव जरूर पड़ता है. बुध देव अब 22 अगस्त को कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. बुध का चंद्रमा की राशि में प्रवेश करना कन्या समेत तीन राशियों के लिए खास है. आइए जानते हैं कि बुध-गोचर की अवधि में किन राशियों को खास लाभ होगा.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध का कर्क राशि में प्रवेश करना कन्या राशि के लिए फायदेमंद है. बुध गोचर की अवधि में बड़ी खुशखबरी मिलेगी. इस दौरान आमदनी में इजाफा होगा. नौकरीपेशा लोगों के वेतन में वृद्धि हो सकती है. व्यापार से जुड़े तमाम कार्यों में सफलता मिलेगी. बिजनेस में खास आर्थिक लाभ होगा.
बुध का गोचर वृश्चिक राशि के लिए खास है. बुध गोचर की अवधि में आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी. स्वास्थ्य को लेकर बुध का यह गोचर शुभ साबित होगा. किसी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है. सेहत अच्छी रहेगी. व्यापार में निवेश करने से अच्छा रिटर्न मिल सकता है. नौकरी करने वाले कार्यस्थल पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे. कर्ज से छुटकारा मिल सकता है.
कुंभ राशि से जुड़े लोगों के लिए बुध का यह गोचर शुभ और लाभकारी साबित होने वाला है. व्यापार करने वाले इस दौरान कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं, जिससे भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा. भौतिक सुख-संसाधनों में वृद्धि होगी. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी. इस दौरान भवन या वाहन का सुख मिल सकता है.
यह भी पढ़ें: रक्षा बंधन से चमकेगा 5 राशियों का भाग्य, बनने जा रहे हैं ये दुर्लभ संयोग
यह भी पढ़ें: 25 अगस्त से इन राशियों को होगा जबरदस्त धन लाभ, बरसेगी शुक्र देव की विशेष कृपा
Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…
करवा चौथ और त्योहारी सीजन के बीच सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हल्की…
बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…
इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…
Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…
करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…