खेल

Olympics: इन 8 खेलों में भारत ने जीते हैं ओलंपिक इतिहास में अब तक 41 मेडल

भारत ने पहली बार 1900 में ओलंपिक खेलों में भाग लिया था, जिसमें एकमात्र एथलीट नॉर्मन प्रिचर्ड ने एथलेटिक्स में दो पदक जीते थे – दोनों रजत पदक – और भारत ओलंपिक पदक जीतने वाला पहला एशियाई देश बना था. देश ने पहली बार 1920 में ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों में अपनी टीम भेजी थी और तब से लेकर अब तक प्रत्येक ग्रीष्मकालीन खेलों में भारत ने भाग लिया है.

पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रदर्शन

भारत का पेरिस ओलंपिक 2024 में प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. भारत से इस बार टोक्यो ओलंपिक 2020 से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, जो भारत के ओलंपिक इतिहास का सबसे बेहतरीन ओलंपिक था. पेरिस ओलंपिक में भारत ने एक सिल्वर और पांच ब्रॉन्ज समेत छह पदक हासिल किए हैं, कई नजदीकी मुकाबलों में भारतीय खिलाडियों ने मामूली अंतर से पिछड़ते हुए चौथे स्थान पर फिनिश किया.

पेरिस ओलंपिक में मिले इन 6 पदकों के साथ भारत के ओलंपिक इतिहास में कुल 41 पदक हो गए हैं. इनमें से 10 गोल्ड, 10 सिल्वर और 21 ब्रॉन्ज शामिल हैं. भारत को ओलंपिक खेलों में यह 41 मेडल कुल आठ खेलों में हासिल हुए हैं. हर खेल और उसमें जीते गए मेडल की डिटेल निम्नलिखित है.

हॉकी (13): अगर कोई एक खेल है जिसने भारत को ओलंपिक में सबसे अधिक सम्मान दिलाया है, तो वह है फील्ड हॉकी. भारत ने हॉकी में कुल 13 पदक जीते हैं, जिनमें से 8 गोल्ड, 1 सिल्वर और 4 कांस्य पदक शामिल है. भारत द्वारा ओलंपिक में जीते कुल 10 स्वर्ण पदकों में से 8 अकेले हॉकी में आए हैं.

कुश्ती (8): कुश्ती में भी भारत ने अच्छा प्रदर्शन किया है. भारत ने कुश्ती में कुल 8 पदक जीते हैं. इनमें से 2 सिल्वर और 6 कांस्य पदक हैं. यानी कुल पदकों के मामले में हॉकी के बाद कुश्ती का स्थान है. कुश्ती में भारत ने ज्यादातर कांस्य पदक (6) जीते है.

निशानेबाजी (7): निशानेबाजी में भारत ने कुल 7 पदक जीते हैं. इनमें से 1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं. निशानेबाजी ने 2000 के दशक से ओलंपिक में भारत के लिए उल्लेखनीय प्रगति की है.

एथलेटिक्स (4): एथलेटिक्स में भारत ने कुल 4 मेडल जीते हैं. इनमें से 1 गोल्ड और 3 सिल्वर मेडल शामिल हैं. भारत के नीरज चोपड़ा ने इनमें से दो मेडल जीते हैं. उन्होंने एक गोल्ड और एक सिल्वर जीता है.

मुक्केबाजी (3): मुक्केबाजी में भारत ने कुल 3 पदक जीते हैं. यह तीनों ही कांस्य पदक है.

बैडमिंटन (3): बैडमिंटन में भारत ने कुल 3 पदक जीते हैं. इनमें से 1 सिल्वर और 2 कांस्य पदक शामिल है.

वेटलिफ्टिंग (2): इस खेल में भारत ने कुल 2 पदक जीते हैं. इनमें से 1 सिल्वर और 1 कांस्य शामिल है.

टेनिस (1): टेनिस में भी भारत ने एक ही पदक जीता है. लिएंडर पेस ने 1996 के अटलांटा ओलंपिक में एक कांस्य पदक जीता था.

ओलंपिक के इतिहास में भारत ने सबसे ज्यादा पदक हॉकी में जीते है. भारत ने सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल भी हॉकी में जीते है. भारत ने सबसे ज्यादा कांस्य पदक कुश्ती में जीते है.

ये भी पढ़ें- खेलों के अलावा पेरिस ओलंपिक में बना एक अनोखा रिकॉर्ड, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

ये भी पढ़ें- पैरालंपिक 2024 से पहले भारत को झटका, टोक्यो गोल्ड मेडलिस्ट प्रमोद भगत सस्पेंड

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

Bigg Boss 20: क्या सच में घर से बेघर हो गए गुल्लू? यंग के साथ हुई हाथापाई के बाद उड़ रही एविक्शन की अफवाह

बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…

26 minutes ago

इजरायल में फंसा सत्ता का पेच: बहुमत से दूर सभी गुट, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा?

इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…

42 minutes ago

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

2 hours ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

2 hours ago

करवा चौथ के चांद संग चमक जाएंगे इन राशियों के सितारे, बरसेगा बेहिसाब पैसा; जानें आज का राशिफल

29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…

3 hours ago