मूलांक
Numerology Today, 30 November 2022: कहते हैं कि अंकों में जीवन के कई सारे राज छिपे होते हैं. कुछ राज आपके मूलांक भी बताते हैं. जन्म की तारीख को व्यक्ति का मूलांक माना जाता है. अगर जन्म की तारीख दो अंकों में है तो दोनों को जोड़कर मूलांक की गणना की जाती है. आइए जानते हैं मूलांक के अनुसार कैसा रहेगा आपका आज का दिन.
मूलांक- 1
किसी माह की 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्में व्यक्ति का मूलांक 1 माना जाता है. इस मूलांक के राशि स्वामी ग्रहों के राजा माने जाने वाले सूर्य देव होते हैं.
आज का भाग्यफल: भविष्य के प्रति जिज्ञासा हो सकती है. वाणी पर नियंत्रण रखें. ग्रह आपके अनुकूल हैं. इष्टदेव की आराधना लाभदायक रहेगी. वाहन से सतर्क रहें.
शुभ रंग- लाल
विशेष- कुत्ते को रोटी खिलाएं.
मूलांक- 2
किसी माह की 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्में व्यक्ति का मूलांक 2 माना जाता है. इस मूलांक के राशि स्वामी मन के कारक माने जाने वाले चंद्र देव होते हैं.
आज का भाग्यफल: अच्छा श्रोता बनने की कोशिश करें. मानसिक तनाव हो सकता है. दूसरों के बहकावे में न आएं. व्यापार में लाभ हो सकता है. दूसरों के द्वारा धन की हानि हो सकती है.
शुभ रंग- हरा
विशेष- शिवलिंग पर जल अर्पित करें.
मूलांक- 3
किसी माह की 3, 12, 21 या 30 तारीख को जन्में व्यक्ति का मूलांक 3 माना जाता है. इस मूलांक के राशि स्वामी ज्ञान और बुद्धि के कारक बृहस्पति होते हैं.
आज का भाग्यफल: चली आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा. दिन की शुरुआत में ही अशुभ सूचना मिल सकती है. संतान से धन की हानि होगी. चिंता बनी रहेगी.
शुभ रंग- बैंगनी
विशेष- चींटियों को गुड़ खिलाए.
मूलांक- 4
किसी माह की 4, 13, 22, 31 को जन्में व्यक्ति का मूलांक 4 माना जाता है. इस मूलांक के राशि स्वामी छाया ग्रह माने जाने वाले राहु होते हैं.
आज का भाग्यफल: वित्तिय समस्याएं खत्म होंगी. पड़ोसी से संभल कर रहें. दिन के मध्य में उदासी हो सकती है. उधार सोच-समझकर दें. व्यापार में कोई नया आदमी मददगार रहेगा.
शुभ रंग- नारंगी
विशेष- हरा वस्त्र धारण करें.
मूलांक- 5
किसी माह की 5, 23 या 14 तारीख को जन्में व्यक्ति का मूलांक 5 माना जाता है. इस मूलांक के राशि स्वामी वाणी और चातुर्य के कारक ग्रह माने जाने वाले बुध होते हैं.
आज का भाग्यफल: अध्यात्मिक लोगों से मुलाकात होगी. आर्थिक हानि होने की संभावना है. किसी अपने के व्यवहार से आहत हो सकते हैं. कार्यक्षेत्र में नए लोगों से मुलाकात होगी.
शुभ रंग- जामुनी
विशेष- मंदिर में नारियल चढ़ाएं.
यह भी पढ़ें: Lal Kitab: लाल किताब से जानें काजल लगाने का सही तरीका, इन ग्रहों के बिगड़ने पर काजल से संवारें किस्मत
मूलांक- 6
किसी माह की 6, 24 या 15 तारीख को जन्में व्यक्ति का मूलांक 6 माना जाता है. इस मूलांक के राशि स्वामी सौंदर्य और भोग विलास के कारक ग्रह शुक्र हैं.
आज का भाग्यफल: जीवंन को खुलकर जीनें में आपका विश्वास कार्यक्षेत्र में भी अपना असर दिखाएगा. परिवार में बड़े भाई का साथ मिलेगा. दुश्मन खुलकर सामने आ सकते हैं. भाग्य साथ देगा.
शुभ रंग- काला
विशेष- दुर्गा जी को गुड़हल का फूल अर्पित करें.
मूलांक- 7
किसी माह की 7, 16 या 25 तारीख को जन्में व्यक्ति का मूलांक 7 माना जाता है. इस मूलांक के राशि स्वामी तंत्र-मंत्र और अध्यात्म के कारक ग्रह केतु हैं.
आज का भाग्यफल: आर्थिक हानि हो सकती है. मन विचलित रहेगा. पैतृक संपत्ति को लेकर तनाव हो सकता है. विरोधियों में आपके सामने आने का साहस नहीं रहेगा.
शुभ रंग- पीला
विशेष- सूर्य को जल दें.
यह भी पढ़ें: Gomati Chakra: भगवान श्रीकृष्ण के सुदर्शन चक्र का रूप माना जाता है यह पत्थर, मिल जाए तो भाग्य भी देने लगता है साथ
मूलांक- 8
किसी माह की 8, 17 या 26 तारीख को जन्में व्यक्ति का मूलांक 8 माना जाता है. इस मूलांक के राशि स्वामी ग्रह न्याय के देवता शनि हैं.
आज का भाग्यफल: पुराने संबंधियों से मुलाक़ात हो सकती है. किसी दूसरे से उम्मीद आपको सिर्फ तकलीफ देगा. जीवन साथी के बर्ताव से दुखी हो सकते हैं. किसी ख़ास शख्स से लाभ हो सकता है.
शुभ रंग- मेहरुन
विशेष- तुलसी जी को जल दें.
मूलांक- 9
किसी माह की 9, 18 या 27 तारीख को जन्में व्यक्ति का मूलांक 9 माना जाता है. इस मूलांक के राशि स्वामी युद्ध और बल के कारक ग्रह मंगल हैं.
आज का भाग्यफल: किसी महिला से कार्यक्षेत्र में खतरा हो सकता है. भोग-विलास से दूर आध्यात्म की तलाश में दूर किसी जगह की यात्रा पर जा सकते हैं. प्रकृति के साथ समय व्यतीत करेंगे.
शुभ रंग- नीला
विशेष- पंक्षियों को दाना खिलाए.
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…