आस्था

Panchang 24 June 2026: आज दशमी तिथि पर बन रहा खास संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang 24 June 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का विशेष महत्व माना जाता है, क्योंकि इसके माध्यम से तिथि, वार, नक्षत्र, योग और ग्रहों की स्थिति की जानकारी प्राप्त होती है. किसी भी शुभ कार्य, पूजा-पाठ, यात्रा या नए काम की शुरुआत से पहले पंचांग देखकर शुभ समय का चयन किया जाता है. 24 जून 2026 का दिन भी ज्योतिषीय दृष्टि से खास रहने वाला है. इस दिन कई महत्वपूर्ण ग्रह-नक्षत्रों का संयोग बन रहा है, जिसका प्रभाव सभी राशियों और दैनिक कार्यों पर पड़ सकता है. ऐसे में दिनभर के शुभ और अशुभ समय की जानकारी होना बेहद जरूरी है.

24 जून को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि रहेगी. इस दिन चित्रा नक्षत्र और परिघ योग का संयोग बनेगा. वहीं चंद्रमा तुला राशि में विराजमान रहेंगे, जिसका स्वामित्व शुक्र ग्रह के पास है. ज्योतिष के अनुसार यह ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई कार्यों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है. आइए जानते हैं आज का अभिजीत मुहूर्त, राहुकाल और दिनभर के शुभ-अशुभ समय.

आज का पंचांग- 24 जून 2026 (बुधवार)

विवरण जानकारी
तिथि दशमी – सायं 18:15 तक
नक्षत्र चित्रा – 13:55 तक
प्रथम करण गारा – 18:15 तक
द्वितीय करण वणिजा – 31:07 तक
पक्ष शुक्ल पक्ष
वार बुधवार
योग परिघा – 10:17 तक
सूर्योदय 05:24 प्रातः
सूर्यास्त 19:22 सायं
चंद्रमा तुला राशि
राहुकाल 12:20 – 14:03
विक्रमी संवत् 2083
शक संवत 1948 (पराभव)
मास ज्येष्ठ
शुभ मुहूर्त (अभिजीत) कोई नहीं

 

आज का सूर्योदय और चंद्रोदय का समय

24 जून को सूर्य सुबह 5 बजकर 27 मिनट पर उदित होगा, जबकि शाम 7 बजकर 13 मिनट पर सूर्यास्त होगा. वहीं चंद्रमा दोपहर 2 बजकर 32 मिनट पर दिखाई देगा और अगले दिन रात 1 बजकर 4 मिनट पर चंद्रास्त होगा.

24 जून 2026 का अशुभ समय

बुधवार, 24 जून को कुछ समय ऐसे रहेंगे जिन्हें शुभ कार्यों के लिए टालना बेहतर माना जाता है. इस दिन राहुकाल दोपहर 12:20 बजे से 2:03 बजे तक रहेगा. यमगण्ड का समय सुबह 7:10 बजे से 8:53 बजे तक है, जबकि गुलिक काल सुबह 10:36 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक रहेगा.

दिन का चौघड़िया

सुबह 5:26 बजे से 7:09 बजे तक लाभ चौघड़िया रहेगा. इसके बाद 7:09 बजे से 8:52 बजे तक अमृत चौघड़िया का शुभ संयोग बनेगा. 8:52 बजे से 10:35 बजे तक काल चौघड़िया रहेगा. 10:35 बजे से 12:19 बजे तक शुभ चौघड़िया रहेगा. दोपहर 12:19 बजे से 2:02 बजे तक रोग चौघड़िया, 2:02 बजे से 3:45 बजे तक उद्वेग चौघड़िया और 3:45 बजे से 5:28 बजे तक चर चौघड़िया रहेगा.


ये भी पढ़ें: Rashifal 24 June 2026: आज इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे ग्रह, किस्मत देगी बड़ा साथ; जानें सभी 12 राशियों का हाल


रात्रि का चौघड़िया

रात 8:29 बजे से 9:45 बजे तक शुभ चौघड़िया रहेगा. इसके बाद 9:45 बजे से 11:02 बजे तक अमृत चौघड़िया का समय रहेगा. 11:02 बजे से 12:19 बजे तक चर चौघड़िया, 12:19 बजे से 1:36 बजे तक रोग चौघड़िया और 1:36 बजे से 2:52 बजे तक काल चौघड़िया रहेगा. वहीं तड़के 2:52 बजे से 4:09 बजे तक लाभ चौघड़िया और 4:09 बजे से सूर्योदय तक उद्वेग चौघड़िया का प्रभाव रहेगा.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

कब है राधाष्टमी? क्यों अधूरा माना जाता है कान्हा का पूजन और क्या है सही पूजा विधि

19 सितंबर 2026 को मनाई जाएगी राधाष्टमी. जानिए राधा-कृष्ण की पूजा का सही शुभ मुहूर्त,…

15 minutes ago

दो नाल वाली बंदूक…’ आखिर कैसे पेरियार से बगावत कर अन्नादुरै ने बनाई तमिलनाडु की सबसे ताकतवर पार्टी DMK

पेरियार और अन्नादुरै के बीच आजादी के दिन और व्यक्तिगत फैसलों पर हुए मतभेदों ने…

7 hours ago

18 सितंबर को वोटिंग, 19 को नतीजे! डूसू चुनाव के लिए ABVP और NSUI ने उतारे सूरमा, कैंपस में सियासी पारा हाई

DUSU Election 2026: DUSU चुनाव में सबसे दिलचस्प मुकाबला अध्यक्ष पद पर देखने को मिलेगा,…

7 hours ago

‘हिंदी और उर्दू में सिर्फ लिपि का फर्क…’, Bharat Express के कॉन्क्लेव ‘बज्म-ए-सहाफ़त’ में ग्रुप मैनेजिंग एडिटर राधेश्याम राय की स्पीच

दिल्ली में भारत एक्सप्रेस के 'बज्म-ए-सहाफ़त' कॉन्क्लेव में ग्रुप मैनेजिंग एडिटर राधेश्याम राय ने भाषा…

7 hours ago

SONIPAT : 6 महीने के बच्चे को गोद से छीनकर नोंचता रहा पिटबुल कुत्‍ता, बचाने आई बुआ को भी कर डाला लहूलुहान

SONIPAT PITBULL ATTACK: हरियाणा के सोनीपत की सिक्का कॉलोनी में पिटबुल के हमले का रोंगटे…

7 hours ago