आस्था

शिष्य की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज ने तोड़ी चुप्पी! कहीं ये बड़ी बात

Premanand Maharaj Ashram Case: वृंदावन स्थित संत प्रेमानंद महाराज के गुरु कृपा कुंज आश्रम से जुड़े 25 वर्षीय शिष्य दीपक लोधी (रसिक दुलारी शरण) की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे इलाके में तहलका मचा दिया है. घटना के बाद से ही आश्रम के बाहर विभिन्न परिजनों का जमावड़ा, विरोध-प्रदर्शन और तरह-तरह की चर्चाएं लगातार बढ़ रही थीं. इस गंभीर माहौल के बीच, घटना के 9 दिन बीत जाने पर आश्रम प्रबंधन और राधा केलि कुंज ट्रस्ट की ओर से पहला आधिकारिक रुख सामने आया है.

प्रेमानंद महाराज के गुरु कृपा कुंज आश्रम से जुड़े युवा संत दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण की मौत के 9 दिन बाद राधा केलि कुंज ट्रस्ट ने अपना पहला आधिकारिक बयान जारी किया है. आश्रम प्रबंधन ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताई है और पुलिस जांच में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है. ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं से अफवाहों और अधूरी जानकारी के आधार पर कोई भी राय न बनाने और आश्रम की छवि धूमिल न करने की अपील की है.

शिष्य की मौत पर आश्रम की पहली प्रतिक्रिया

प्रेमानंद महाराज के गुरु कृपा कुंज आश्रम में शिष्य दीपक लोधी (उर्फ रसिक दुलारी शरण) की मौत के 9 दिन बाद राधा केलि कुंज ट्रस्ट प्रबंधन ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. आश्रम की ओर से एक आधिकारिक अपील जारी की गई है, जिसमें कहा गया कि इस दुखद घटना से पूज्य महाराज जी और समस्त अनुयायी अत्यंत आहत हैं. ट्रस्ट ने मृतक साधक के परिवार के प्रति अपनी गहरी सहानुभूति व्यक्त की है.

अफवाहों पर रोक और जांच में सहयोग की अपील

आश्रम प्रबंधन ने बयान में स्पष्ट किया कि वे पुलिस प्रशासन को निष्पक्ष और तथ्यात्मक जांच में पूरा सहयोग दे रहे हैं. इसके साथ ही ट्रस्ट ने सभी श्रद्धालुओं, साधकों और आम जनता से विनम्र अनुरोध किया है कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक किसी भी तरह की अधूरी जानकारी, अफवाहों या पूर्वानुमानों के आधार पर महाराज जी और आश्रम की छवि को नुकसान न पहुँचाएं.

बढ़ते विवाद और अनसुलझे सवाल

घटना के 9 दिन बाद आए इस बयान को लेकर यह भी माना जा रहा है कि यदि समय रहते स्थिति स्पष्ट कर दी जाती, तो विवाद इतना बड़ा रूप न लेता. वर्तमान में परिजनों द्वारा आश्रम के बाहर हंगामा, अपनों की तलाश में प्रदर्शन और आत्महत्या के कारणों को लेकर कई अनसुलझे सवाल खड़े हो रहे हैं. वहीं, घटना के इतने दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

यह भी पढ़ें-आखिर क्या चल रहा है प्रेमानंद महाराज के आश्रम में? पहले आत्महत्या फिर गुमशुदा अब लापता

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

मानसून जाते-जाते ढहाएगा कहर! अगले 72 घंटे 10 राज्यों में होगी आफत की बरसात, IMD का खौफनाक अलर्ट

Kal ka Mausam: IMD ने 5 से 7 अक्टूबर के दौरान बिहार, झारखंड और ओडिशा…

13 minutes ago

नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार को बताया दुनिया का हीरो, इजरायल के स्वतंत्रता दिवस के लिए दिया खास न्योता

Captain Smit Machchhar: नेतन्याहू ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ कर उन्हें…

50 minutes ago

सऊदी अरब की राजधानी रियाद पर बड़ा हवाई हमला: हूतियों ने दागे बैलिस्टिक मिसाइल, आसमान में उठा धुएं का गुबार

Saudi Riyadh Missile Attack: सऊदी अरब की राजधानी रियाद में अरामको की सुविधा को बैलिस्टिक…

1 hour ago

आज का पंचांग: नवमी तिथि में कौन सा समय शुभ? जानें राहुकाल, चौघड़िया और मुहूर्त

Aaj Ka Panchang: जानें आश्विन कृष्ण नवमी तिथि, पुनर्वसु नक्षत्र, शुभ मुहूर्त, अभिजीत मुहूर्त, राहुकाल,…

2 hours ago