Ram Navami Celebration: राम नवमी के पावन अवसर पर सनातन धर्म मंच के तत्वाधान में इमार गोमती ग्रीन सोसाइटी में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया. धार्मिक आस्था और उत्साह से परिपूर्ण इस आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी शामिल हुए. शोभायात्रा का शुभारंभ पुलिस मुख्यालय के सामने स्थित जी गेट से हुआ, जो फेज-2 से होते हुए फेज-1 स्थित गोमतेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई.
शोभायात्रा की विशेष आकर्षण भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चों का रथ रहा, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया. बच्चों की आकर्षक वेशभूषा और उनकी भाव-भंगिमाओं ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया. “जय श्री राम” के गगनभेदी नारों के बीच श्रद्धालु पूरे मार्ग में भक्ति गीतों पर झूमते-गाते नजर आए.
कार्यक्रम के दौरान देव स्वरूप धारण करने वाले बच्चों को मंच की ओर से मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. इसके साथ ही स्थानीय महिलाओं द्वारा प्रस्तुत भजन संध्या ने माहौल को और अधिक आध्यात्मिक बना दिया. भजनों की मधुर प्रस्तुति से उपस्थित जनसमूह मंत्रमुग्ध हो गया और देर तक श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे रहे.
इस गरिमामयी अवसर पर सनातन धर्म मंच के संरक्षक वी.एस. शुक्ला एवं विनोद कुमार तिवारी सहित आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राज किशोर राकेश, अरविंद तिवारी, अनुराग पांडेय, रविंद्र नाथ राय, जेपी सिंह, रवि शुक्ला, सत्येंद्र सिंह, पवन पांडेय, अनिल कुमार पांडेय, डॉ. रोहिताश, शशांक मिश्रा, श्वेता श्रीवास्तव, सुष्मिता राय, उर्वशी गोयल, अनीता मौर्य, अपर्णा पाण्डेय, सुबीना, मोनिका, ज्योत्सना, प्रियंका सक्सेना, सीए शशांक मिश्र, रुद्रेश ओझा, राजीव सिंह, आशीष श्रीवास्तव, एसडी मौर्य सहित बड़ी संख्या में सोसायटी के सम्मानित निवासियों की गरिमामयी उपस्थिति रही.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…
UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…
सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…
जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…