आस्था

नवंबर का आखिरी सप्ताह इन 5 राशि वालों के लिए बेहद शुभ, होगा खूब धन लाभ

Saptahik Rashifal 24 November to 1 December 2024: नवंबर का आखिरी सप्ताह आज से शुरू हो रहा है. यह सप्ताह 1 दिसंबर तक रहेगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नया सप्ताह राशिचक्र की पांच राशियों के लिए अत्यंत शुभ परिणाम लेकर आ रहा है. दरअसल इस सप्ताह बुध ग्रह वक्री होगा. साथ ही शुक्र और गुरु से षडाष्टक योग बनेगा. इसके अलावा सूर्य और मंगल की नवपंचम दृष्टि योग बनेगा. वहीं, 28 नवंबर को गुरु ग्रह रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेगा. जबकि, 29 नवंबर को शुक्र का उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश होगा. ऐसे में ग्रह-नक्षत्रों के अद्भुत संयोग से यह सप्ताह पांच राशियों के लिए लकी साबित होगा.

मेष राशि

नवंबर का नया सप्ताह मेष राशि के लिए खास है. इस सप्ताह ग्र-नक्षत्रों के शुभ प्रभाव से करियर में उन्नति होगी. इस दौरान रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है. सेहत अच्छी रहेगी. नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. कारोबार में आर्थिक उन्नति होगी.

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए नवंबर का नया सप्ताह कई मायनों में खास रहने वाला है. इस सप्ताह बिजनेस में जबरदस्त आर्थिक लाभ के योग बनेंगे. धन-दौलत में वृद्धि होगी. संपत्ति में इजाफा हो सकता है. किसी दोस्त के सहयोग के महत्वपूर्ण काम पूरा होगा. कारोबार में आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी. दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा. परिवार में खुशहाली बनी रहेगी. प्रेम प्रसंग का मामला आगे बढ़ सकता है.

वृश्चिक राशि

इस राशि से जुड़े जातकों के लिए नवंबर का नया सप्ताह खास है. इस दौरान लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे. संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है. रुके हुए काम तेजी से पूरे होंगे. करियर में आर्थिक स्थिति अच्छी होगी. नौकरी की तलाश करने वालों को अवसर मिल सकता है. कारोबार में धन लाभ के प्रबल योग हैं.

मकर राशि

इस सप्ताह नौकरी के अच्छे अवसर मिल सकते हैं. परिवार में आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी. दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा. नौकरीपेशा जातकों को कई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. व्यापार में आर्थिक विस्तार होगा. इस सप्ताह कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होगा. निवेश का लाभ प्राप्त हो सकता है. धन की स्थिति अच्छी रहने वाली है. किसी मांगलिक कार्य में हिस्सा ले सकते हैं.

मीन राशि

इस सप्ताह मीन राशि के जातक को नौकरी और व्यापार से लाभ होगा. संतान की उन्नति होगी. रुका हुआ धन मिल सकता है. निवेश के लिए यह सप्ताह उत्तम रहने वाला है. धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. कारोबार में आर्थिक प्रगति होगी. परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा. पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है.

Dipesh Thakur

Recent Posts

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

16 minutes ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

1 hour ago

अंतरराष्ट्रीय प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य शुभारंभ, फिल्म संस्कृति और साहित्य के संगम का साक्षी बना प्रयाग; प्रदर्शनी में छाई ‘कवन कसूर’

प्रयागराज में अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ. इस दौरान भारत एक्सप्रेस, बनारस…

2 hours ago

अंडमान-निकोबार में 9 साल बाद फिर शुरू हुआ ‘जनता दर्शन’, उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सुनीं लोगों की समस्याएं

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में 9 साल के लंबे अंतराल के बाद 'जनता दर्शन' फिर…

2 hours ago