शनि और सूर्य देव.
Shani Surya Shadashtak Yog: ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, सूर्य देव आज (16 सितंबर) कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. सूर्य के कन्या राशि में गोचर से षडाष्टक योग बनेगा. साथ ही कुंभ राशि में गोचर कर रहे शनि की सूर्य पर डेढ़ी नजर पड़ेगी. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और शनि के बीच शत्रुता का संबंध माना गया है. शनि और सूर्य के बीच बने षडाष्टक योग कड़ले पर नीम चढ़ने जैसा है. सूर्य-शनि का यह षडाष्टक योग पांच राशियों के लिए अच्छा नहीं माना जा रहा है. आइए जानते हैं शनि-सूर्य के खतरनाक षडाष्टक योग के किन पांच राशियों का जीवन प्रभावित होगा.
इस राशि के लिए शनि-सूर्य का षडाष्टक योग शुभ नहीं माना जा रहा है. इस खतरनाक योग से जीवन में आशांति रहेगी. करियर में अचानक कोई बड़ी समस्या खड़ी हो जाएगी. व्यापार में आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. धन का भारी नुकसान होगा. कोई महत्वपूर्ण कार्य अचानक रुक जाएगा. जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं. ऐसे में इस दौरान कोई बड़ा फैसला लेने से बचें. इसके अलावा इस दौरान मानसिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है. व्यापार में आर्थिक फैसला लेने से बचें. सूर्य देव को अर्घ्य देकर दिन की शुरुआत करेंगे तो अच्छा रहेगा.
इस राशि के लिए शनि-सूर्य का खतरनाक षडाष्टक योग परेशानी बढ़ाने वाला साबित होगा. परिवार का कोई सदस्य अचानक गंभीर रूप से बीमार पड़ सकता है. नौकरी में अधिकारियों की वजह से मानसिक परेशानी उत्पन्न होगी. प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त करते वक्त बहुत सावधन रहें नहीं तो बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है. इस वक्त धन के निवेश का फैसला टाल दें अन्यथा भारी नुकसान हो सकता है. कोई बड़ी धोखा हो सकता है. राहत पाने के लिए प्रत्येक शनिवार को जल में काले तिल मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें. इस उपाय को करने से राहत मिलेगी.
शनि-सूर्य का यह षडाष्टक योग नुकसानदेह साबित होगा. शनि की अशुभ दृष्टि इस राशि पर पड़ने वाली है. ऐसे में इस राशि के लोगों को अनेक प्रकार के कष्टों का सामना करना पड़ सकता है. परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं. बोलने पर नियंत्रण रखना होगा. धन के लेन-देन में बहुत सावधान रहना होगा, नहीं तो बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है. शारीरिक कष्टों का सामना करना पड़ सकता है. आंख से जुड़ी दिक्कत हो सकती है. व्यापार करने वालों को इस दौरान बहुत सतर्क रहना होगा. आर्थिक नुकसान के संकेत हैं. शनि के कष्टों से मुक्ति पाने के लिए शनिवार को किसी जरूरतमंद को काली वस्तुएं दान में दें.
इस राशि के स्वामी शनि देव हैं. ऐसे में शनि-सूर्य के खतरनाक षडाष्टक योग से मकर राशि वालों का जीवन प्रभावित होगा. जीवन पर शनि की अशुभ दृष्टि पड़ेगी. जिसके परिणामस्वरूप वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से तनाव बढ़ सकता है. इसके अलावा आर्थिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है. धन से जुड़े मामले में धोखाधड़ी हो सकती है. ऐसे में इस दौरान आपको बहुत संभलकर रहना होगा. करियर में अचनाक बदलाव की स्थिति उत्पन्न होगी. नौकरी बदलने की नौबत आ सकती है. कारोबार में आर्थिक नुकसान का संकेत है. शनिवार के दिन काले तिल का दान करने से परेशानी कम होगी.
सूर्य-शनि का षडाष्टक योग कुंभ राशि से जुड़े जातकों के लिए भी शुभ नहीं है. यह षडाष्टक योग बहुत खतरनाक माना जा रहा है. किसी जमीनी विवाद में फंस सकते हैं. ऐसे में दौरान बिल्कुल शांत रहना होगा. आर्थिक परेशानियां शुरू हो सकती हैं. खर्च में वृद्धि के कारण मानसिक तनाव हो सकता है. किसी साथी से विवाद हो सकता है. इस दौरान परिवार के लोगों के साथ गुस्सा करने से बचें. प्रत्येक दिन शिव मंदिर में भगवान शिव को जल अर्पित करें.
यह भी पढ़ें: अनंत चतुर्दशी पर वर्षों बाद दुर्लभ संयोग, शुरू होंगे इन 4 राशियों के अच्छे दिन
यह भी पढ़ें: 16 सितंबर से सूर्य की तरह चमकेगी इन 8 राशि वालों की तकदीर, नौकरी-व्यापार में होगा ये लाभ
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…