दुनिया

Maldives China Deal: भारत दौरे से पहले मुइज्जू ने की धोखेबाजी! चीन के साथ कर लिया ये बड़ा सौदा

Maldives China Deal: मालदीव के राष्ट्रपति जल्दी ही भारत दौरे पर आ सकते हैं. उनके भारत दौरे को दोनों देशों के बीच रिश्ते में सुधार के तौर पर देखा जा रहा है. लेकिन, उससे पहले ही मुइज्जू ने धोखेबाजी की है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राष्ट्रपति मुइज्जू ने भारत दौरे से पहले चीन से बड़ा सौदा किया है. दरअसल मालदीव ने चीन के साथ बड़ा वाणिज्यिक समझौता किया है. ऐसे में मुइज्जू के इस कदम से भारत और मालदीव के बीच तनाव बढ़ सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि मुइज्जू के भारत दौरे से रिश्ते सुधरने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है.

मालदीव में खुलेगा ICBC का ब्रांच

बता दें कि मालदीव और चीन ने अपने-अपने मुद्रओं को चालू खाता लेनदने और प्रत्यक्ष निवेश को लेकर पिपुल्स बैंक ऑफ चाइना के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. इस बीच मालदीव ने कहा है कि जल्द ही उसके यहां चीन के सबसे बड़े बैंक का एक ब्रांच खुल सकता है. इसके अलावा मालदीव के वित्त मंत्री मोहम्मद सईद ने कहा कि उनके देश में चीन के सबसे बड़े बैंक इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल बैंक ऑफ चाइना (ICBC) का एक ब्रांच खोलने को लेकर काम चल रहा है. सईद ने आगे कहा कि इस संबंध में बातचीत जारी है.

द्विपक्षीय व्यापार का सबसे बड़ा साझेदार

जानकारी रहे कि चीन 70 करोड़ अमेरिकी डॉलर से अधिक के द्वपक्षीय व्यापार के साथ मालदीव का सबसे बड़ा व्यापार साझेदार है. मालदीव की सरकारी मीडिया एजेंसी ने बताया कि मालदीव के आर्थिक विकास और व्यापार मंत्रालय तथा पिपुल्स बैंक ऑफ चाइना के बीच समझौते का उद्देश्य स्थानीय मुद्राओं में लेनदेन को बढ़ावा देना है. जिससे दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश को और अधिक लचीला किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: ट्रंप के गोल्फ मैदान के बाहर निकलते वक्त AK-47 से फायरिंग, बाल-बाल बचे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

3 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

3 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

4 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

5 hours ago