आस्था

Sawan के पहला दिन करें भगवान शिव के साथ साक्षात वासुकी नाग के दर्शन, वीडियो वायरल

Sawan 2025: सावन का पवित्र माह आज यानी 11 जुलाई 2025 से शुरू हो गया है. देशभर के शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ है. भगवान शिव को समर्पित यह महीना उनकी कृपा और आशीर्वाद प्राप्त करने का विशेष समय माना जाता है. आज सावन के पहले दिन एक अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में भगवान शिव की प्रतिमा के गले में असली नागराज लिपटे नजर आ रहे हैं. इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. वीडियो के चमत्कार की तरह देखा जा रहा है.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

भगवान शिव की मूर्ति पर लिपटे नागराज का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Insta पर वायरल हो रहा है. वीडियो में भोलेनाथ की मूर्ति पर असली सांप लिपटकर फन फैलाए हुए नजर आ रहा है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं सांप बिना हिले-डुले स्थिर बैठा है, जो देखने में मूर्ति जैसा लग रहा है.

बताया जा रहा है कि ये नजारा श्रीलंका के गंगा तट पर स्थित एक शिव मंदिर का है, हालांकि हम इस वीडियो के सत्यता की पुष्टि या किसी तरह का दावा नहीं करते हैं. वायरल वीडियो को अब तक 1.6 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. 5.3 हजार लोगों ने वीडियो को लाइक किया है.

ये भी पढ़ें- सावन विशेष: काशी का शूलटंकेश्वर महादेव मंदिर, जहां बाबा विश्वनाथ ने अपने त्रिशूल से रोका था गंगा का वेग

भगवान शिव के साथ साक्षात वासुकी नाग के दर्शन

आपको बता दें कि भक्त इस वीडियो को चमत्कारी मान रहे हैं. वह इसे भगवान शिव के साथ नागदेवता का भी आशीर्वाद बता रहे हैं. इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, “यह भगवान शिव के साथ साक्षात वासुकी नाग के दर्शन हैं. ओम नमः शिवाय!” जबकि दूसरे ने लिखा, “यह वीडियो साबित करता है कि ईश्वर का अस्तित्व है.” यह वीडियो सावन के पहले दिन भक्तों में भक्ति और उत्साह को और बढ़ा रहा है.

– भारत एक्सप्रेस

Ujjwal Kumar Rai

Chief Sub Editor @BharatExpress भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के डिजिटल में चीफ सब एडिटर के तौर पर कार्यरत. इंटरनेशनल, नेशनल, हाइपर लोकल, वेब स्टोरी, ऑफबीट, रिजनल खबर और SEO के इंचार्ज. एक दशक से ज्यादा समय से मीडिया में सक्रिय. भारत एक्सप्रेस के अलावा जी न्यूज Zee News, Inshorts, ईटीवी भारत और ऑल इंडिया रेडियो (AIR) सहित कई अन्य संस्थानों में कार्य कर चुके हैं.

Recent Posts

रोशनी से नियंत्रित होंगे दिमाग के न्यूरॉन्स, तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से मिला 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार

साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…

28 minutes ago

‘जल्दी पैसा जमा करो…!’ राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट की आखिरी मोहलत, कल तक जमा करने होंगे पैसे

Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी मौका दिया…

28 minutes ago

दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू से हमला, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Jantar Mantar Knife Attack: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू…

31 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी के 3 मजबूत स्तंभ, पीएम मोदी बोले- इनोवेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी पर बढ़ेगा सहयोग

India Switzerland Partnership: पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति गाय परमेलिन से मुलाकात में भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों…

47 minutes ago

स्मृति, वरुण और बालियान का पत्ता साफ! यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट

BJP Rajya Sabha Candidates: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को होने…

48 minutes ago

लगातार आठ हफ्तों से क्यों गिर रहा शेयर बाजार? बिकवाली का दौर कब होगा खत्म

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में लगातार आठ हफ्तों से दबाव बना हुआ है. FIIs…

1 hour ago