आस्था

Sawan 2026: सावन के महीने में हरिद्वार के इस मंदिर में विराजते हैं भोलेनाथ, अपनी सास से किया था ये खास वादा

Sawan 2026: सावन का महीना शुरू होते ही चारों तरफ ‘हर हर महादेव’ की गूंज सुनाई देने लगती है. इस पवित्र महीने के दौरान हर साल उत्तराखंड के हरिद्वार में स्थित कनखल के प्रसिद्ध दक्षेश्वर महादेव मंदिर में शिव भक्तों का तांता लगा रहता है. हर कोई यहां महादेव के दर्शन करने आता है, लेकिन क्या आपको पता है कि इस मंदिर में ऐसा खास क्या है? दरअसल, पौराणिक कथाओं के अनुसार सावन के पूरे महीने भगवान शिव दक्षेश्वर महादेव मंदिर में ही रहते हैं. बताया जाता है कि कनखल उनकी ससुराल है और सावन के महीने में यहीं से वे अपने भक्तों को आशीर्वाद देते हैं. इस परंपरा के पीछे एक काफी दिलचस्प किस्सा और भगवान शिव का अपनी सास को किया एक वादा भी है, चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं.

क्या है पौराणिक मान्यता?

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक जब माता सती ब्रह्मांड में लीन हो गईं तब भगवान शिव की सास काफी दुखी हुईं और उन्होंने भोलेनाथ से सवाल किया कि अब सावन के महीने में उनकी बेटी की कमी कौन पूरी करेगा क्योंकि सावन में तो बेटियां अपने मायके लौट आती हैं. तब भोलेनाथ ने अपनी सास को वचन दिया था कि वे हर साल सावन का पूरा महीना अपनी ससुराल कनखल में ही बिताएंगे. बस तभी से यह परंपरा चली आ रही है और शिवजी सावन भर यहीं विराजमान रहते हैं.

भक्तों की सारी मन्नत होती है पूरी

कहा जाता है कि सावन के महीने में कनखल के दक्षेश्वर महादेव मंदिर का नजारा देखते ही बनता है. यहां पहुंचने वाले हर भक्त का मानना है कि जो भी सच्चे मन से शिवलिंग पर गंगा जल अर्पित करता है उसकी हर मनोकामना पूरी होती है. मंदिर में देश के कोने-कोने से श्रद्धालु पहुंचते हैं. कई भक्त बताते हैं कि उन्होंने यहां जो भी मन्नत मांगी भोलेनाथ ने उनकी हर बार सुनी है.

ये भी पढ़ें- Sawan Vrat Diet Tips: सावन के व्रत में क्या खाएं, क्या नहीं? जानिए हेल्दी डाइट और सेहतमंद रहने के आसान उपाय

बेहद खास है दक्षेश्वर महादेव मंदिर का इतिहास

यह वही ऐतिहासिक पावन स्थल है जहां कभी भगवान शिव की बारात आई थी. इस मंदिर का शिवलिंग स्वयंभू (प्रकट हुआ) माना जाता है, जिसकी महिमा पूरे ब्रह्मांड में है. ऐसी मान्यता है कि इसी स्थान पर राजा दक्ष को भगवान शिव ने नया जीवनदान दिया था. यही वजह है कि सावन के इस पावन महीने में इस मंदिर की छटा और यहां आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था देखते ही बनती है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

28 minutes ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

1 hour ago

अंतरराष्ट्रीय प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य शुभारंभ, फिल्म संस्कृति और साहित्य के संगम का साक्षी बना प्रयाग; प्रदर्शनी में छाई ‘कवन कसूर’

प्रयागराज में अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ. इस दौरान भारत एक्सप्रेस, बनारस…

2 hours ago

अंडमान-निकोबार में 9 साल बाद फिर शुरू हुआ ‘जनता दर्शन’, उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सुनीं लोगों की समस्याएं

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में 9 साल के लंबे अंतराल के बाद 'जनता दर्शन' फिर…

2 hours ago