आस्था

Scorpio Yearly Horoscope 2023: वृश्चिक राशि वालों को 2023 के इस महीने में रहना होगा सावधान, इन कामों को करने से बचें

Scorpio Yearly Horoscope 2023: ज्योतिष के अनुसार 2023 वृश्चिक राशि राशि वालो के करियर से लेकर धन के मामले में कैसा रहेगा, जानने के लिए पढ़िए वृश्चिक का वार्षिक राशिफल 2023.

जनवरी से लेकर मार्च तक वृश्चिक वालों को रहना होगा सतर्क

वृश्चिक राशि वाले अगर लंबे समय से कोई प्रयास कर रहे हैं तो उसमें सफलता मिलने की उम्मीद है. हालांकि उन्हें इस दौरान कुछ सावधानियां बरतनी होगी शुरुआत में शनि की दशा से कुछ कार्य प्रभावित हो सकते हैं. इसलिए धैर्य बनाए रखें और अति उत्साह में किसी तरह का जोखिम ना लें. जनवरी से लेकर मार्च के बीच आपको बेहद ही सावधानी से आगे बढ़ना होगा.

इस दौरान शनि के कारण आपका ध्यान व्यक्तिगत स्तर पर ज्यादा रहेगा. जिस कारण आपके अंदर अहंकार भी आ सकता है. इससे वशीभूत होकर आप अत्यधिक खर्च कर सकते हैं. हालांकि इस दौरान अगर आप अच्छे लोगों की संगत में रहते हैं तो करियर में उसका लाभ मिलने की उम्मीद है.

अप्रैल से जून का समय हो सकता है ऐसा

अप्रैल से जून तक के समय को लेकर माना जा रहा है कि यह समय भाग्य के लिहाज से कुछ मध्यम रहने वाला है. इस दौरान हो सकता है कि आपको अपनी मेहनत से कम का फल मिले, लेकिन फिर भी आपको प्रयास करते रहना होगा यात्राओं के योग बनते दिख रहे हैं.

वही स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा इस समय अवधि में भी आपको जोखिम लेने से बचना होगा वही प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल इस राशि वाले लोगों को मिश्रित फल मिल सकता है.

इसे भी पढ़ें: Taurus yearly horoscope 2023: साल के इन महीनों में वृषभ राशि वालों को रहना होगा सावधान, आर्थिक स्थिति रहेगी ऐसी

जुलाई से सितंबर के बीच भाग्य देगा साथ

जुलाई से सितंबर के बीच इस राशि वालों को ग्रह नक्षत्रों के गोचर के कारण लाभ मिलता हुआ दिख रहा है. इस दौरान इनका भाग्य इनके साथ रहेगा. वहीं पुराने चले आ रहे मामलों में भी सफलता मिलेगी. वरिष्ठ लोग इस दौरान आपकी मदद कर सकते हैं. आर्थिक रूप से भी यह समय उन्नति दायक है. इस दौरान समकक्षों का भी सहयोग आपको मिलेगा.

अक्टूबर से दिसंबर के बीच इन कामों को करने से बचें.

अक्टूबर से दिसंबर के बीच राहु केतु के राशि परिवर्तन के कारण आपके अंदर साहस और आत्मविश्वास जैसे गुणों में वृद्धि होगी. हालांकि इस दौरान किसी भी तरह के प्रलोभन से बच कर रहना होगा. दोस्तों से लेकर किसी तरह का वाद-विवाद नुकसानदायक हो सकता है.

कारोबारी मामलों में भी आपको लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है. कारोबार में किसी तरह का बदलाव करने से भी आपको इस दौरान बचना होगा.

Rohit Rai

Recent Posts

‘म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं के’ एशियन गेम्स में हॉकी टीम का तूफानी आगाज, उज्बेकिस्तान को 19-0 से रौंदा

Asian Games 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के अपने पहले मुकाबले…

2 minutes ago

‘देश ने खोया एक समर्पित…’, वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता के असमय निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक

वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का मुंबई में अचानक निधन हो गया. उनके निधन पर प्रधानमंत्री…

8 minutes ago

वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर आधी रात आग और धुएं का गुबार, टली बड़ी तबाही; बाल-बाल बचे यात्री

कटड़ा स्थित वैष्णो देवी हैलीपैड टर्मिनल में देर रात अचानक आग लगने से हड़कंप मच…

27 minutes ago

दिल्ली के कालकाजी में खूनी झगड़ा, प्रॉपर्टी डीलर की पीट-पीटकर हत्या

Delhi Crime News: दिल्ली के कालकाजी इलाके में प्रॉपर्टी डीलर मंजीत सिंह उर्फ बंटी की…

32 minutes ago

मुंबई कोस्टल रोड पर दर्दनाक हादसा, ब्रिज से नीचे गिरी BMW; 3 लोगों की मौत, देखें VIDEO

Mumbai BMW Accident: मुंबई कोस्टल रोड पर रविवार सुबह BMW कार ब्रिज से नीचे गिर…

45 minutes ago

शिक्षा का मंदिर हुआ शर्मसार: नवादा में 8वीं की छात्राओं ने मनचले हेडमास्टर को कमरे में किया बंद; करता था गलत काम

नवादा जिले के आनंदपुरा इलाके के एक स्कूल में हेडमास्टर पर छात्राओं ने गंभीर और…

1 hour ago