देश

आतंकियों से अधिक खतरनाक हैं भारत की सड़कें, लाखों हो रहे शिकार

Written by Devnath

Delhi: भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज ऋषभ पंत के साथ हुई दुर्घटना के बाद अब भारत में इस बात को लेकर बहस तेज हो गई है कि क्या भारत में सड़कें सुरक्षित नहीं हैं. भारत में लगातार जिस तरह से सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि हो रही है. वो बेहद चिंताजनक है. इसी साल साइरस मिस्त्री भी सड़क दुर्घटना के शिकार हो गये थे. अब ऋषभ पंत का भयानक एक्सीडेंट हो गया. जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए. ऋषभ के फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं. वहीं अब ये बातें सामने आ रही हैं कि भारत की सड़कें आतंकी घटनाओं से ज्यादा खतरनाक हैं. इतनी लोगों की जान आतंकी घटनाओं में नहीं जाती, जितनी सड़क हादसों में चली जाती हैं.

आइए आज हम आपको बताते हैं कि दरअसल भारत की सड़कें किसी आतंकी घटना से भी अधिक जानलेवा साबित हो रही हैं. जितने लोग आतंकी घटनाओं में नहीं मारे जाते उससे ज्यादा लोग तो सड़क हादसे का शिकार हो रहे हैं. लेकिन दुर्भाग्य से सरकार का इस ओर ध्यान ही नहीं जाता.

साल 2021 में करीब 2 लाख लोगों ने गंवाई जान

भारत में 2021 में लगभग 4.22 लाख यातायात दुर्घटनाओं में 1.73 लाख लोग अपनी जान गवां बैठे हैं. सबसे ज्यादा 24,711 मौतें उत्तर प्रदेश में हुईं, इसके बाद तमिलनाडु में करीब 17 हजार लोगों ने सड़क हादसे में जान गंवा दी. राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो (NCRB) की रिपोर्ट की माने तो हमारे देश में यातायात दुर्घटनाओं की संख्या 2020 में 3,68,828 से बढ़कर 2021 में 4,22,659 हो गई.

यातायात की दुर्घटनाओं में 4,03,116 सड़क ,17,993 रेलवे और 1,550 रेलवे क्रॉसिंग दुर्घटनाएं शामिल हैं. साल 2020 से 2021 के बीच तमिलनाडु में सबसे ज्यादा हादसे हुए हैं. तमिलनाडु में 2020 में इतने हादसे 46,443 हुए थे. लेकिन साल 2022 में ये बढ़कर 57,090 हो गए. वहीं इसके बाद मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और केरल राज्य का स्थान है.

ये भी पढ़ें- Bharat Jodo Yatra: बीजेपी-RSS मेरे गुरु की तरह, उन्होंने मुझे अच्छी ट्रेनिंग दी- राहुल गांधी ने कसा तंज

यूपी में सबसे ज्यादा मौतें

उत्तर प्रदेश में यातायात दुर्घटनाओं में सबसे ज्यादा मौतें दर्ज की गई. इन यातायात दुर्घटनाओं में 2021 के दौरान 3,73,884 लोग चोटिल हुए और 1,73,860 लोग मारे गए. उत्तर प्रदेश के बाद तमिलनाडु और महाराष्ट्र ने देश में यातायात हादसों में सबसे अधिक मौतें दर्ज की हैं.

2021 में कुल 4,03,116 सड़क दुर्घटना के मामले सामने आए. जिसमें से 2021 में सड़क दुर्घटनाओं में 1,55,622 लोगों ने अपनी जान गंवा दी. 2020 में सड़क दुर्घटना के मामले 3,54,796 से बढ़कर साल 2021 में 4,03,116 हो गए. ज्यादातर सड़क हादसों में मौत से ज्यादा लोग चोटिल होते हैं. लेकिन मिजोरम, पंजाब, झारखंड और
यूपी में सड़क हादसों में लोगों के घायल होने की तुलना में ज्यादा मौतें होती हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले नहीं हो सकते सरदार पटेल के सिपाही…राष्ट्रीय एकता दिवस पर बरसे सीएम योगी

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…

55 minutes ago

वकीलों की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली में Non BS6 Vehicle पर लगा बैन, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने मांगी राहत

दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी ने एकता नगर के रेन फॉरेस्ट और स्काईवॉक का अनुभव लेने का किया आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन…

1 hour ago

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी केरल कांग्रेस को पड़ेगी भारी! सुप्रीम कोर्ट ने वकील के पत्र को बनाया रिट याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…

1 hour ago

रिश्ता टूटने पर सहमति से बने यौन संबंध रेप नहीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…

1 hour ago