आस्था

शनि के प्रकोप से हैं परेशान तो करें ये उपाय, दूर होगी सारी नकारात्मकता

Shanidev Kripa Upay: पौष माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि शनिवार को पड़ रही है. इस दिन सूर्य वृश्चिक में और चंद्रमा मिथुन राशि में रहेंगे. इस दिन कोई विशेष पर्व नहीं है, लेकिन वार के हिसाब से आप शनिवार का व्रत रख सकते हैं.

द्रिक पंचांग के अनुसार, अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 51 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक रहेगा और राहुकाल का समय सुबह 9 बजकर 36 मिनट से शुरू होकर 10 बजकर 54 मिनट तक रहेगा.

7 शनिवार व्रत रखने से मिलेगी मुक्ति

पौराणिक धर्मग्रंथों में उल्लेख मिलता है कि शनिवार का व्रत रखने या शनिदेव की विधि-विधान से पूजा करने मात्र से जातक को शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति प्राप्त होती है. शनिवार का व्रत किसी भी शुक्ल पक्ष के पहले शनिवार से आप शुरू कर सकते हैं और 7 शनिवार व्रत रखने से शनि के प्रकोप से मुक्ति मिलती है और हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है.

पीपल के पेड़ पर जलाएं दीया

मान्यता है कि शनिदेव का वास पीपल के पेड़ पर होता है. अगर आपके घर के आसपास शनिदेव का मंदिर न हो, तो आप पीपल के पेड़ पर दीया जला सकते हैं. यदि किसी कारणवश जातक व्रत या पूजा नहीं कर सकते, तो हर शनिवार सरसों के तेल का दीया या फिर छाया दान (सरसों के तेल का दान) जरूर करें. इससे नकारात्मकता दूर होती है और शनिदेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है, लेकिन शनिदेव की पूजा के समय उनसे नजरें न मिलाएं. ऐसा करने से शनिदेव का प्रकोप पड़ता है.

ये भी पढ़ें- Purnima Kab Ki Hai: कब रखा जाएगी मार्गशीर्ष पूर्णिमा का व्रत? जानें सही तिथि, पूजा विधि और दान के उपाय

ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करने से मिलेगा फल

शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें. फिर मंदिर या पूजा स्थल को साफ करें. इसके बाद शनिदेव की प्रतिमा को जल से स्नान कराएं. उन्हें गुड़, काले वस्त्र, काले तिल, काली उड़द की दाल और सरसों का तेल अर्पित करें और उनके सामने सरसों के तेल का दीया भी जलाएं. इसके बाद शनि चालीसा और कथा का पाठ भी करें. पूजा के दौरान शनिदेव को पूरी और काले उड़द दाल की खिचड़ी का भोग लगाएं और आरती करें.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

केले के छिलकों को न समझें कचरा, घर पर ऐसे बनाएं ऑर्गेनिक खाद; पौधों में आएंगे ज्यादा फूल और फल

Banana Peel Fertilizer: केले के छिलकों में मौजूद पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम और फॉस्फोरस पौधों की…

9 minutes ago

दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस गैंग के दो शूटरों को पकड़ा, अमिताभ बच्चन लिखे- ‘बच गए’

Amitabh Bachchan: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लॉरेंस गैंग के दो शार्प शूटरों को…

15 minutes ago

बिना ब्रेक के सफर पर निकली वंदे भारत ट्रेन…! 463 किमी तक दौड़ी, रेलवे में मचा हड़कंप; जांच के आदेश

झारखंड के हटिया से उत्तर प्रदेश के झांसी जा रही खाली वंदे भारत ट्रेन को…

1 hour ago

कॉलेज में नीलम देवी को देखते ही दिल दे बैठे थे अनंत सिंह, ऐसे रचाई थी शादी

Anant Singh Love Story: मोकामा विधायक अनंत सिंह ने अपनी लव स्टोरी का खुलासा किया…

1 hour ago

‘अर्नब’ के बाद तबाही मचाने आ रहा एक और चक्रवात! जानिए कहां तक पहुंचा और किन राज्यों में मचाएगा तबाही?

बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती सिस्टम को लेकर ओडिशा समेत पूर्वी और दक्षिण भारत…

2 hours ago

पीएम मोदी समेत अन्य नेताओं ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं

PM Modi: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला,…

2 hours ago