आस्था

139 दिन बाद शनि देव बदलने जा रहे हैं अपनी चाल, अब बरसाएंगे इन 5 राशियों पर कृपा

Shani Margi 2024 Rashifal: न्याय के देवता कहे जाने वाले शनि देव 15 नवंबर को कुंभ राशि में मार्गी होने जा रहे हैं. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, शनि देव 139 दिनों के बाद स्वराशि कुंभ में मार्गी होंगे. शनि देव जब कभी भी चाल बदलते हैं तो उसका व्यापक असर सभी राशियों समेत देश-दुनिया पर पड़ता है. कहते हैं कि जब शनि देव के शुभ प्रभाव से रंक को भी राजा बनते देर नहीं लगती. ऐसे में शनि की बदलती चाल का किन राशियों पर शुभ असर होगा, आइए जानते हैं.

मेष राशि

ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, शनि देव मेष राशि के 11वें भाव में मार्गी होने जा रहे हैं. ऐसे में शनि के मार्गी होने से मेष राशि के जातकों को नौकरी से जुड़ा कोई बड़ा और शुभ समाचार प्राप्त होगा. कार्यों में सकारात्मक सुधार होगा. व्यापार में आर्थिक स्थिति अच्छी होगी. इस दौरान कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है. अटके हुए काम सफलतापूर्वक संपन्न होंगे.

वृषभ राशि

शनि देव इस राशि के 10वें भाव में प्रवेश करेंगे. शनि देव गोचर के दौरान इस राशि के जातकों पर अपनी विशेष कृपा बरसाएंगे. जिसके परिणामस्वरूप नौकरी में पदोन्नति और सैलरी में वृद्धि का योग बनेगा. कार्यों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. कारोबार में आर्थिक स्थिति पहले से और अच्छी होगी. पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है. व्यापार करने वालों को विदेश यात्रा के योग बनेंगे. बिजनेस में तागड़ा मुनाफा प्राप्त होगा. शनि के मार्गी होने के बाद अच्छे दिनों की शुरुआत होगी. परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के आठवें भाव में शनि का मार्गी होने जा रहा है. ऐसे में शनि मार्गी की अवधि में भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा. शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी. कार्यस्थल पर मान-सम्मान मिलेगा. बिजनेस में तरक्की के प्रबल योग हैं. कारोबार में जमकर मुनाफ कमाएंगे. प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यों में लाभ का योग है. शनि मार्गी की अवधि में आत्मविश्वास मजबूत रहेगा. हालांकि, निवेश से सावधान रहना होगा, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है.

कन्या राशि

शनि देव कन्या राशि के छठे भाव में प्रवेश करने जा रहे हैं. ऐसे में कन्या राशि के जातकों को भी शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी. नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे. धन की स्थिति पहले से अच्छी होगी. नौकरीपेशा जातकों को लाभ कमाने के कई अन्य अवसर प्राप्त होंगे. फिजूलखर्ची से राहत मिलेगी. नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं. व्यापार में धन की स्थिति अच्छी रहेगी. दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा. कारोबार में तरक्की होगी. शनि देव की कृपा प्राप्त होगी.

धनु राशि

धनु राशि के लिए शनि का कुंभ राशि में मार्गी होना अच्छा माना जा रहा है. शनि के मार्गी गोचर की अवधि के दौरान किए गए मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलेगा. मेहनत के अनुकूल सफलता मिलेगी. यात्रा योग से धन लाभ की प्रबल संभावना है. व्यापार करने वाले जातक इस दौरान खूब पैसा कमाएंगे. रोजगार में आर्थिक तरक्की के कई अवसर प्राप्त होगा. परिवार में आर्थिक स्थिति पहले से और अच्छी होगी. जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा. कारोबार में जबरदस्त आर्थिक उन्नति के योग हैं.

यह भी पढ़ें: साप्ताहिक राशिफल: कल से शुरू होंगे इन राशि वालों के अच्छे दिन, जानें क्या होगा बड़ा बदलाव

Dipesh Thakur

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago