उत्तर प्रदेश

ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत; CM योगी ने जताया दुख

Greater Noida Road Accident: ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुख जताया है. मिली जानकारी के अनुसार, यह सड़क हादसा नोएडा से परी चौक जाते समय हुआ है. एक्सप्रेसवे पर खराब पड़ी ट्रक में पीछे से एक कार जा घुसी. स्थानीय लोगों के अलावा स्थानीय पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला. ड्राइविंग सीट पर बैठे शख्स ने दम तोड़ दिया था जबकि अन्य चार की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है.

हादसे पर सीएम योगी ने लिया संज्ञान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया. हादसे की सूचना मिलते ही अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उपचार की समुचित व्यवस्था करने को कहा था. सीएम योगी ने मृतक के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की.

वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह थाना नॉलेजपार्क के सेक्टर 146 के पास खराब खड़े ट्रक में तेज गति से आ रही वैगनार कार ने पीछे से टक्कर मार दी. जिसमें ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया.

शनिवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ था हादसा

इससे पहले शनिवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भी एक भीषण सड़क हादसा हुआ था. जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य घायल हो गए. घटना फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर क्षेत्र में माइलस्टोन 49 पर घटी, जब मथुरा से लखनऊ लौट रही एक टूरिस्ट बस ट्रक से टकरा गई.

बस में सवार सभी लोग मुंडन संस्कार के बाद घर लौट रहे थे. सवार लोगों में अधिकांश परिजन और उनके रिश्तेदार शामिल थे. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार 5 लोगों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय पुलिस और आपातकालीन सेवाओं ने मौके पर पहुंचकर घायलों को शिकोहाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया. हालत गंभीर होने के कारण कुछ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अन्य अस्पतालों में रेफर कर दिया गया.

आईएएनएस

Recent Posts

UP Elections: राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, INDIA गठबंधन में शामिल होने का ऐलान

Swami Prasad Maurya: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सियासत ने फिर करवट ले ली…

2 minutes ago

सिर्फ दूध बेचना काफी नहीं! अमित शाह ने बताया, कैसे मक्खन-चीज और बायोगैस से चमकेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश को कई सौगात देते हुए…

44 minutes ago

ऑलिव रिडले कछुओं के संरक्षण में आदाणी फाउंडेशन की पहल को मिला ओडिशा सरकार का साथ, रिपोर्ट में सामने आए अहम तथ्य

Olive Ridley Turtles: ओडिशा सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री गणेश राम…

46 minutes ago

IRCTC घोटाला: लालू यादव परिवार की बढ़ेंगी मुश्किलें, 30 अक्टूबर को तय होंगे औपचारिक आरोप

राऊज एवेन्यू कोर्ट आईआरसीटीसी होटल टेंडर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व रेल मंत्री…

55 minutes ago

पैक्ड फूड के खतरों से अब स्कूल में बचेंगे बच्चे! FSSAI का नया दांव, शिक्षा मंत्रालय को लिखा पत्र

सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद FSSAI ने पैकेज्ड फूड पर फ्रंट-ऑफ-पैक चेतावनी लेबल (FOPL)…

1 hour ago