शुक्र गोचर.
Shukra Gochar 2024: भौतिक सुख-सुविधा, ऐश्वर्य और धन के कारक शुक्र देव राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. ज्योतिष शास्त्र क गणना के अनुसार, शुक्र देव 2 दिसंबर को मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे और इस स्थिति में 28 दिसंबर तक रहेंगे. शुक्र का यह राशि परिवर्तन राशिचक्र की पांच राशियों के लिए शुभ कहा जा रहा है. शुक्र-गोचर की अवधि में इन राशियों को नौकरी-व्यापार में धन लाभ के साथ-साथ तरक्की की भी प्रबल संभावना बनेगी. ऐसे में आइए जानते हैं कि शुक्र का यह गोचर किन राशियों के लिए लाभकारी रहेगा.
इस राशि के लिए शुक्र का गोचर विशेष शुभ माना जा रहा है. शुक्र गोचर के दौरान मेष राशि के जातक को सुख और ऐश्वर्य के भरपूर साधन प्राप्त होंगे. इसके साथ ही शुक्र देव की कृपा से धन में वृद्धि होगी. बिजनेस में आर्थिक लाभ के कई प्रबल योग बनेंगे. दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी. इस दौरान व्यापार को लेकर बनाई गई योजना लाभकारी साबित होगी. नौकरीपेशा जातकों को यात्रा से लाभ होगा. गोचर की अवधि में यश और कीर्ति में वृद्धि होगी.
इस राशि के लिए शुक्र का यह राशि परिवर्तन बेहद शुभ फलदायी साबित होगा. इस दौरान निवेश से लाभ होगा. करियर में तरक्की के योग बनेंगे. इस दौरान जितने भी अवसर मिलेंगे वे लाभकारी साबित होंगे. व्यापार करने वालों के लिए शुक्र-गोचर की अवधि अनुकूल रहने वाली है. इस दौरान कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं जो आगे चलकर लाभ देगा.
यह भी पढ़ें: 30 नवंबर को बुध देव होंगे वृश्चिक राशि में अस्त, मेष समेत इन 5 राशियों को हो सकता है नुकसान
शुक्र-गोचर कन्या राशि के लिए शुभ है. इस दौरान नौकरीपेशा जातकों को जॉब के नए अवसर प्राप्त होंगे. शुक्र-गोचर की अवधि में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं. सफलता प्राप्ति के कई योग बनेंगे. शुक्र देव की कृपा से धन का अभाव दूर होगा. आर्थिक स्थिति पहले से सुदृढ़ होगी. वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा. लव लाइफ को लेकर शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है. रिश्तों में मधुरता आएगी.
तुला राशि के लिए शुक्र का यह गोचर लाभकारी साबित होगा. नौकरी की तलाश में जुटे जातकों को अच्छा और लाभकारी अवसर प्राप्त होगा. नौकरीपेशा जातकों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. साथ ही जॉब में प्रमोशन का योग बनेगा. पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा. व्यापार करने वालों को बड़ा मुनाफा प्राप्त हो सकता है. इस दौरान सेहत अच्छी रहेगी.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र मकर राशि में गोचर करने जा रहे हैं. ऐसे में शुक्र का यह गोचर इस राशि के लिए बेहद अनुकूल रहेगा. करियर में अच्छा ग्रोथ मिल सकता है. इस दौरान नौकरी और व्यापार में किए गए मेहनत का पूरा-पूरा लाभ मिलेगा. कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है. प्रमोशन की संभावना भी बनेगी. यात्रा से आर्थिक लाभ होगा. कारोबार में आर्थिक उन्नति होगी. वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा.
यह भी पढ़ें: बुध की उल्टी चाल से इन 4 राशि वालों के जीवन में मचेगी उछल-पुथल! हो जाएं सावधान
Karkardooma Court: दिल्ली पुलिस ने कड़कड़डूमा कोर्ट में अर्जी दाखिल कर शरजील इमाम की अंतरिम…
POCSO Case: राउज एवेन्यू कोर्ट से आप नेता सौरभ भारद्वाज को बड़ी राहत मिली है.कोर्ट…
Tushar Gandhi Arrest: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले महात्मा गांधी के परपोते…
Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आरोप लगाए हैं…
Haryana Viral Video: कहते हैं कि पुलिस को देखकर अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती…
मैनपुरी के बेवर में 32 वर्षीय युवक मोहम्मद आजम उर्फ शहंशाह की गोली लगने से…