Shukra Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, 31 मई को शुक्र ग्रह मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. यह परिवर्तन शुक्रवार सुबह 11:17 बजे होगा और इसका प्रभाव कई राशियों पर विशेष रूप से देखा जाएगा. ज्योतिष में शुक्र को भौतिक सुख-सुविधाओं, प्रेम, कला, और वैभव का प्रतीक माना जाता है. ऐसे में जब यह ग्रह राशि बदलता है, तो इसका सीधा असर लोगों के जीवन, स्वभाव और कार्यों पर पड़ता है. आइए जानते हैं किन राशियों को इस गोचर के दौरान विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए.
मेष राशि के जातकों को इस दौरान अपने व्यवहार पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. क्रोध और घमंड से बचना होगा, क्योंकि आपकी छोटी सी गलती आपके कार्यों में रुकावट बन सकती है. विनम्रता और संयम आपको इस समय सफलता दिला सकते हैं.
वृषभ राशि वालों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. कार्यस्थल पर सहयोगियों से विवाद की संभावना है. किसी भी प्रकार के निवेश से फिलहाल दूरी बनाए रखें. नकारात्मक सोच से बचें और अपने कार्यों में मन लगाकर लगे रहें.
कर्क राशि के लोगों को प्रोफेशनल लाइफ में दबाव महसूस हो सकता है. उम्मीद के मुताबिक लाभ नहीं मिल पाएगा. खर्चे बेकाबू हो सकते हैं, जो बाद में तनाव का कारण बनेंगे. इस समय वित्तीय संतुलन बनाकर चलना होगा.
कन्या राशि के जातकों को व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है. इस गोचर काल में अपने व्यवहार में सौम्यता लाना जरूरी होगा. किसी से पैसों का लेन-देन करने से बचें और मतभेदों को बढ़ने से रोकें.
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय रिश्तों में खटास और मानसिक तनाव ला सकता है. लाभ के अवसरों में बाधाएं आएंगी. स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां भी उभर सकती हैं, इसलिए सतर्क रहें.
मकर राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर पारिवारिक तनाव और प्रोफेशनल प्रतिद्वंद्विता ला सकता है. जीवनसाथी से अनबन की स्थिति भी बन सकती है. कार्यस्थल पर सतर्क रहना जरूरी होगा.
शुक्र का यह गोचर कुछ राशियों के लिए सतर्क रहने का संकेत है. ऐसे समय में शांत और समझदारी भरा व्यवहार, आर्थिक समझदारी और संयम ही समस्याओं से बचने का रास्ता है. ध्यान रखें कि हर ग्रह का गोचर कुछ सिखाकर जाता है. इस बार की सीख है “धैर्य और विवेक से काम लें.”
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी…
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…