आस्था

जन्माष्टमी पर हरिद्वार पहुंचीं सूरीनाम की राजदूत, मां मनसा देवी के दर्शन कर स्वामी कैलाशानंद महाराज का लिया आशीर्वाद

Suriname Ambassador Hanisha Jairam In Haridwar: हरिद्वार: कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार में देश-विदेश से श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी रहा. इसी क्रम में सूरीनाम की राजदूत हनीशा जयराम भी हरिद्वार पहुंचीं. उन्होंने धार्मिक यात्रा के दौरान प्रसिद्ध मां मनसा देवी मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना की. इसके बाद वह सिद्धपीठ दक्षिण काली मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया.

हरिद्वार में शांति है- राजदूत हनीशा जयराम

मंदिरों में दर्शन के दौरान राजदूत हनीशा जयराम काफी भावुक नजर आईं. उन्होंने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि हरिद्वार आकर उन्हें भीतर से एक अलग तरह की शांति महसूस हुई. उनका कहना था कि मंदिर में प्रवेश करने के बाद जो अनुभूति हुई, उसे शब्दों में पूरी तरह बयां करना आसान नहीं है. उन्होंने इस आध्यात्मिक अनुभव को अपने जीवन के लिए खास बताते हुए खुद को सौभाग्यशाली महसूस किया.

सनातन परंपरा के प्रति गहरी आस्था

स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज ने भी सूरीनाम की राजदूत के हरिद्वार दौरे को लेकर खुशी जताई. उन्होंने कहा कि हनीशा जयराम का स्वभाव बेहद सरल और सहज है. भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा के प्रति उनके मन में गहरी श्रद्धा है. राजदूत ने मंदिरों में पूजा करने के साथ ही गंगा और संत समाज के प्रति भी अपनी आस्था प्रकट की.

स्वामी कैलाशानंद गिरि ने बताया कि हनीशा जयराम भारत और सूरीनाम के बीच सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों को और मजबूत होते देखना चाहती हैं. उन्होंने आगे भी हरिद्वार आने की इच्छा जताई है. राजदूत की केदारनाथ धाम जाने की भी इच्छा है, लेकिन मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए फिलहाल उन्हें वहां की यात्रा टालने की सलाह दी गई है.


ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल


धूमधाम से मनाया जा रहा जन्माष्टमी पर्व

जन्माष्टमी के मौके पर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण को पूरे संसार का जगतगुरु बताते हुए देश-दुनिया के सनातन धर्मावलंबियों को पर्व की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने श्रद्धालुओं से कांगड़ा आश्रम पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाने और प्रसाद ग्रहण करने का आह्वान भी किया.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

6 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

7 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

7 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

8 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

8 hours ago