Surya Grahan 2025: 21 सितंबर 2025 को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. आमतौर पर लोग दिन में ग्रहण देखते हैं, लेकिन इस बार समय को लेकर थोड़ी उलझन है क्योंकि ग्रहण भारतीय समयानुसार रात को शुरू होगा. आइए जानते हैं क्यों ऐसा हो रहा है और इसका भारत पर क्या असर पड़ेगा.
इस सूर्य ग्रहण की शुरुआत भारतीय समयानुसार आज रात 10 बजकर 59 मिनट पर होगी और यह कल सुबह 3 बजकर 23 मिनट तक चलेगा. यानी करीब चार घंटे तक ग्रहण रहेगा.
असल में यह ग्रहण भारत में दिखाई ही नहीं देगा. यह केवल न्यूजीलैंड, फिजी, ऑस्ट्रेलिया के दक्षिणी हिस्सों और अंटार्कटिका के कुछ इलाकों से ही नजर आएगा. जब वहां दिन होगा और सूर्य पर ग्रहण दिखेगा, तब भारत में रात होगी. इसी वजह से भारतीय दर्शकों को यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा.
भारत में यह सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका कोई सीधा वैज्ञानिक या धार्मिक असर नहीं पड़ेगा. हां, ज्योतिष की दृष्टि से जरूर माना जाता है कि हर ग्रहण कुछ राशियों पर हल्का-फुल्का प्रभाव डाल सकता है. लेकिन चूंकि यह यहां दृश्य नहीं है, इसलिए आम लोगों की दिनचर्या पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा.
सूर्य या चंद्र ग्रहण से पहले 12 घंटे पहले से सूतक काल माना जाता है. इस दौरान कई धार्मिक और शुभ काम करने से बचा जाता है. लेकिन यह नियम तभी लागू होता है जब ग्रहण भारत में दिखाई दे. चूंकि यह ग्रहण यहां नहीं दिखेगा, इसलिए सूतक काल भी भारत में मान्य नहीं होगा.
ये भी पढ़ें- Surya Grahan Date and Time: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, क्या होगी टाइमिंग और कब लगेगा सूतक काल? यहां जानें सब कुछ
2025 के बाद अब साल 2026 में दो सूर्य ग्रहण देखने को मिलेंगे. पहला 17 फरवरी 2026 को वलयाकार (Annular) सूर्य ग्रहण होगा, जबकि दूसरा 12 अगस्त 2026 को पूर्ण (Total) सूर्य ग्रहण. दिलचस्प बात यह है कि ये दोनों ही भारत में नजर नहीं आएंगे, इसलिए उस वक्त भी सूतक काल लागू नहीं होगा.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…