सूर्य देव.
Surya Nakshatra Gochar Rashifal: सैरमंडल के सभी ग्रह निश्चित समय के लिए राशि या नक्षत्र परिवर्तन करते हैं. ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य देव इस वक्त पुष्य नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं. लेकिन, 2 अगस्त को रात 10 बजकर 15 मिनट पर अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. सूर्य देव अश्लेषा नक्षत्र में 16 अगस्त तक विराजमान रहेंगे. चूंकि, अश्लेषा नक्षत्र का स्वामी ग्रह बुध है और सूर्य की स्थित में बदलाव कुछ राशियों से जुड़े लोगों को शुभ फल प्रदान करेगा. आइए जानते हैं कि सूर्य का बुध के नक्षत्र में प्रवेश करना किन चार राशियों को लिए मंगलकारी और लाभकारी है.
सूर्य का अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करना वृषभ राशि से जुड़े लोगों के लिए अत्यंत शुभ और लाभकारी माना जा रहा है. सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से रुके हुए कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे. करियर में आर्थिक स्थिति सुधरेगी. जीवन में चल रही परेशनियों से छुटकारा मिलेगा. मानसिक स्थिति अच्छी रहेगी. कार्यस्थल पर मान-सम्मान होगा. इस दौरान मनोबल बढ़ा रहेगा. नौकरी करने वालों का प्रमोशन हो सकता है. सैलरी में वृद्धि का भी योग बनेगा.
सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी साबित होगा. इस दौरान करियर में जबरदस्त उन्नति होगी. कारोबार में जबरदस्त आर्थिक लाभ देखने को मिलेगा. इसके अलावा सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन की अवधि में धन लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे. फिजूलखर्ची से निजात मिलेगी. सूर्य ग्रह की अनुकूलता से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. बिजनेस करने वालों को अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से तुला राशि से जुड़े तमाम लोगों को बंपर लाभ होगा. सूर्य देव की कृपा से इस दौरान भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा. विदेश में नौकरी करने की इच्छा पूरी हो सकती है. व्यापार करने वालों को भी विदेश यात्रा का योग बनेगा. जॉब के लिए अच्छा ऑफर मिल सकता है. कार्यस्थल पर किए गए कार्यों में यश मिलेगा.
कुंभ राशि के लिए सूर्य नक्षत्र परिवर्तन फायदेमंद साबित होगा. सूर्य देव के शुभ प्रभाव से करियर में जबरदस्त तरक्की मिलेगी. पिता से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा. सूर्य नक्षत्र परिवर्तन की अवधि में भाग्य साथ देगा. नौकरी करने वालों को सैलरी में वृद्धि की संभावना बनेगी.
यह भी पढ़ें: 15 अगस्त तक मौज में रहेंगे ये 3 राशि वाले, मंगल के राशि परिवर्तन से रहेंगे खुशहाल; होगी खूब तरक्की
यह भी पढ़ें: सूर्य-शनि मिलकर संवारेंगे इन 3 राशि वालों के भाग्य, करियर-व्यापार में मिलेगी अपार सफलता
ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…
UP elections 2027: BSP प्रमुख मायावती ने राजनीतिक दलों में बढ़ती कटुता और व्यक्तिगत हमलों…
Ujjain Indore Instagram Friend Crime News: इंदौर से उज्जैन मिलने पहुँची युवती को इंस्टाग्राम फ्रेंड…
सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…
दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…
PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…