आस्था

Today Horoscope, 02 April 2023: आज के दिन इन राशि वाले लोगों की सेहत पर पड़ सकता है यह असर, पढ़ें आज का राशिफल

Today Horoscope, 02 April 2023: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार आइए देखते हैं मेष से लेकर मकर तक का राशिफल.

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज आपको बीते समय में किए गए किसी काम पर पछतावा हो सकता है. आर्थिक दिक्कत हो सकती है. आज परिवार के साथ समय गुजार सकते हैं. प्रेम जीवन में तनाव होने की आशंका है. पैतृक संपत्ति को लेकर सजग रहें.

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज आप दूसरों को खुश करने की कोशिश करेंगे. हार्ट के मरीजों को अपना विशेष ख्याल रखना चाहिए. किसी पुराने दोस्त की मदद से घरेलू कलह का समाधान हो सकता है. जीवनसाथी से कोई बढ़िया सरप्राइज़ मिल सकता है.

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

सेहत पर ध्यान देने की ज़रूरत है. वित्तीय लेन-देन करते समय सावधानी बरतें. कोई बड़ा सम्मान मिल सकता है. आज आपका कोई पुराना सपना पूरा हो सकता है. शाम के वक्त कहीं घूमने जा सकते हैं.

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज के दिन आपकी सेहत ठीक रहेगी, लेकिन थकान हो सकती है. धन का आगमन बना रहेगा. आर्थिक परेशानियों से निजात मिल सकता है. आज के दिन आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा.

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज आपको अपने समय की कीमत समझना होगा. आज के दिन आपको रचनात्मक काम करना चाहिए. मानसिक शांति के ध्यान का सहारा लेना होगा. धन लाभ होने की पूरी संभावना है. कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा.

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज आपके व्यवहार से घर वाले आहत हो सकते हैं. दिन के दूसरे पहर में किसी काम से अचानक बाहर जाना पड़ सकता है. किसी अजनबी के कारण परिवार में तनाव हो सकता है. संतान से सुखद समाचार मिलेगा.

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

सट्टेबाजी में लगा पैसा डूब सकता है. कोई बाहरी शख्स आपको नुक़सान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है. जीवनसाथी के साथ अभद्र व्यवहार न करें. ख़रीदारी के लिए जा सकते हैं. अचानक तबीयत खराब हो सकती है.

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

दिन की शुरुआत में संचार द्वारा कोई शुभ समाचार मिल सकता है. रोजगार प्राप्ति की दिशा में चल रहा प्रयास सफल होगा. शाम के समय पाचन में दिक्कत आ सकती है. आज मेहमानों के आगमन से घर भरा रहेगा.

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

मानसिक रूप से प्रसन्नता बनी रहेगी. परिवार में किसी सदस्य को बड़ा धन लाभ हो सकता है. आज आपको पुरानी बातें भुलाकर किसी खास की तरफ दोस्ती का कदम बढ़ाना चाहिए. दोपहर के समय सिर दर्द की समस्या हो सकती है.

इसे भी पढ़ें: अप्रैल में बैसाखी, हनुमान जयंती और ईद-उल फितर जैसे प्रमुख त्यौहार, यहां पढ़ें पूरी सूची

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज आपको अपने लिए समय निकालते हुए आराम करना चाहिए. ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की पूरी संभावना है. अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव आने की संभावना है. दिन के दूसरे पहर में चोट लगने की आशंका है.

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज जितना हो सके नकारात्मक लोगों से दूर रहें. लोगों को वक्त देने से बेहतर है अपने आपको वक्त दें. परिवार में कोई मांगलिक कार्य होने की संभावना है. यात्रा पर किसी परिचित से मुलाकात हो सकती है.

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज आपको अपने व्यवहार में सौम्यता लानी होगी. पैसे के आगमन के साथ उसके जाने के रास्ते भी बन जाएंगे. किसी दोस्त की निजी समस्याओं का समाधान करेंगे. आज के दिन वृद्ध लोगों की सेवा करने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

Rohit Rai

Recent Posts

भूख हड़ताल या जेल की मांग? लॉरेंस बिश्नोई के भांजे सचिन बिश्नोई की बिगड़ी तबीयत, बढ़ाई प्रशासन की चिंता

अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी सचिन थापन की…

2 minutes ago

अयोध्या तक पैदल क्यों निकल पड़े दिग्विजय? यात्रा के बहाने सियासी संदेश या सनातन का संवाद?

Digvijaya Singh Yatra: उज्जैन के महाकाल मंदिर से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह ने 900 किलोमीटर…

32 minutes ago

शेयर बाजार में खुशियां 40 मिनट ही टिकीं! फिर ऐसा पलटा खेल कि निवेशकों के डूब गए 8.78 लाख करोड़ रुपये

Stock Market Crash: शुरुआती जोरदार तेजी के बाद शेयर बाजार में बड़ा यू-टर्न देखने को…

42 minutes ago

सीएमआरएल रिश्वत मामला: पूर्व सीएम पिनाराई विजयन और परिवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, FIR पर 7 दिन की रोक

सुप्रीम कोर्ट ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, उनकी बेटी टी वीणा और दामाद…

43 minutes ago

गाजीपुर में भारतीय राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता पार्टी ने शैलेन्द्र कुमार राय को सौंपी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

भारतीय राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता पार्टी ने गाजीपुर जिले में संगठन को मजबूत करने के लिए…

1 hour ago