आस्था

Today Horoscope, 02 December 2023: आज के दिन इन राशि वालों को वाद-विवाद से रहना होगा दूर, पढ़ें आज का राशिफल

Today Horoscope, 02 December 2023: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार आइए देखते हैं मेष से लेकर मकर तक का राशिफल.

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आमतौर पर अच्छा बीतेगा. आज के दिन किसी काम को लेकर की जाने वाली कोशिश कामयाब रहेगी. पहले से चली आ रही परेशानियां दूर होंगी. नौकरी में उन्नति के अवसर मिल सकते हैं. संतान पक्ष से खुश खबरी मिलेगी.

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज के दिन व्यापार में कोई बड़ा प्रोजक्ट हाथ लग सकता है. समाज में मान सम्मान बढ़ेगा. आपके कार्यों की लोग तारीफ करेंगे. आत्मविश्वास बना रहेगा. घर परिवार को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं.

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज के दिन परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा. सेहत का ध्यान रखें. जीवनसाथी का व्यवहार पहले से अच्छा होगा. संतान की तरफ से मन प्रसन्न रहेगा. नौकरी में आपका कद बढ़ेगा.

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज के दिन खुद के उपर विशेष ध्यान देना होगा. करियर में परिवर्तन के योग बन रहे हैं. सेहत को लेकर परेशान रहेंगे. व्यापार में धैर्य बनाए रखें. दिन के दूसरे पहर में धार्मिक कार्यक्रमों में रुझान हो सकता है.

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन पहले से अच्छा रहेगा. चली आ रही परेशानियां कुछ कम हो सकती हैं. भाई बहनों से तकरार की आशंका है. मन किसी बात को लेकर बहुत अधिक परेशान हो सकता है.

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज के दिन नौकरी के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है. पेट से संबंधित कुछ परेशानियां हो सकती हैं. व्यापार में किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं. लेन देन को लेकर सतर्क रहें.

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज के दिन किसी खास क्षेत्र में धन का निवेश करना फायदेमंद रहेगा. मन किसी बात को लेकर प्रसन्न रहेगा. सेहत अगर खराब हे तो उसमें सुधार होगा. करियर को लेकर थोड़ा सचेत रहना होगा.

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन परिवार के साथ बीतेगा. कार्य क्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. वैवाहिक जीवन में दरार पड़ सकती है. धार्मिक कार्यों में मन लगा रहेगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज के दिन का ज्यादातर समय सोच विचार करने में ही निकल जाएगा. लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है. प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने वालो छात्रों के लिए आज का दिन उत्तम है. करियर को लेकर कुछ परेशानी आ सकती है.

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज के दिन लंबे समय से की जा रही मेहनत रंग लाएगी. दिमाग को बिना मतलब के कामों में लगाने से बचें. वाणी पर नियंत्रण रखें. किसी पड़ोसी से झगड़ा हो सकता है. परिवार के साथ किसी लंबी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं.

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज के दिन अचानक से यात्रा के योग बन रहे हैं. व्यापार में तरक्की होगी. नौकरी में भी लाभ के योग बन रहे हैं. अचानक से आर्थिक लाभ हो सकता है. कार्यस्थल पर आपके प्रयासों की सराहना होगी.

इसे भी पढ़ें: दिसंबर में ग्रहों की दशा में भारी उलटफेर, इन राशियों को रहना होगा सतर्क

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज के दिन आपके मन में किसी को लेकर संदेह हो सकता है. परिवार के किसी खास सदस्य की सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं. व्यापार में सामान्य लाभ मिलेगा. परिश्रम का देर से फल मिलेगा.

Rohit Rai

Recent Posts

जमुई, समस्तीपुर के बाद अब बांका शर्मसार, तेजस्वी ने सम्राट चौधरी पर साधा निशाना, चिराग भी नाराज

Bihar News: बिहार में जमुई और समस्तीपुर के बाद अब बांका के मंदार पर्वत से…

2 minutes ago

‘सदी का सबसे बड़ा झूठ…’ गजा जनसंहार के आरोपों पर यूएन में भड़के नेतन्याहू, ममदानी को दिया करारा जवाब

Netanyahu UN Speech: संयुक्त राष्ट्र महासभा में इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने न्यूयॉर्क के मेयर…

29 minutes ago

अब नहीं चलेगी एजेंट्स की मनमानी! बीमा के मिस-सेलिंग पर नियम बदलने की तैयारी में IRDAI, जानें क्या होगा असर?

IRDAI ने बीमा कंपनियों के खर्च और एजेंट कमीशन को नियंत्रित करने के लिए नए…

42 minutes ago

‘गाजा में कोई नरसंहार नहीं किया’, UN में नेतन्याहू ने आरोपों को किया खारिज

Benjamin Netanyahu UN Speech: संयुक्त राष्ट्र महासभा में इजरायल के पीएम बेन्यामिन नेतन्याहू के भाषण…

44 minutes ago

पीएम मोदी ने क्यों धोए थे सफाईकर्मियों के पैर? सेवा यात्रियों को खुद बताया

PM modi news: पीएम मोदी ने वाराणसी से वडनगर जा रहे युवाओं से बातचीत में…

44 minutes ago

बीमारी नहीं, सैलरी से तय होती है डॉक्टर की फीस! जानिए अहमदाबाद के 81 वर्षीय डॉक्टर का वायरल रेट चार्ट

Ahmedabad doctor fee: अहमदाबाद के 81 वर्षीय डॉक्टर नंदलाल मनसेटा मरीज की मासिक कमाई के…

1 hour ago