आस्था

Today Horoscope, 02 September 2023: आज के दिन इन राशि वालों के करियर में आ सकता है बड़ा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

Today Horoscope, 02 September 2023: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार आइए देखते हैं मेष से लेकर मकर तक का राशिफल.

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज के दिन आप उत्साहित रहेंगे. मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी. विरोधियों से सावधान रहें. खाली समय बिना मतलब की बहस करके बर्बाद न करें. जीवन साथी आपको कोई बढ़िया उपहार दे सकता है.

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज के दिन आपका ध्यान पैसा कमाने पर रहेगा. पारिवारिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए अपने व्यवहार पर ध्यान दें. किसी दोस्त की मदद से कोई बड़ा प्रोजक्ट मिल सकता है.

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है. दिन की शुरुआत में कारोबार में में लाभ होगा. अधूरे काम पूरे हो सकते हैं. अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें.

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज आप संतान पक्ष से कुछ परेशान हो सकते हैं. शाम के समय कोई शुभ समाचार मिलेगा. अपने करियर को लेकर चिंतित हो सकते हैं. कार्यक्षेत्र में लोग आपकी प्रशंसा करेंगे.

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज आपको वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी. संतान की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे. जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी. पेट के किसी रोग से परेशान हो सकता है.

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज आपको करियर में कोई खास उपलब्धि हासिल होगी. बेरोजगार लोगों के लिए आज का दिन उत्तम है. दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप करने से बचें. दिन के दूसरे पहर में विदेश से कोई शुभ समाचार मिलेगा.

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज के दिन कारोबार में किसी भी तरह का जोखिम उठाने से बचें. जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता कर सकते हैं. करियर के मामले में आज का दिन उत्तम है. मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं.

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. रोजगार की प्राप्ति के योग बन रहे हैं. परिवार में प्रेम भाव बना रहेगा. धार्मिक कार्यों में रुझान हो सकता है. फैशन से जुड़े सामान की खरीददारी से बजट बिगड़ सकता है.

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की कोशिश करना होगा वरना कोई बड़ा नुकसान हो सकता है. सेहत पर ध्यान दें. आज आपके पास अधिक पैसा भी हो सकता है.

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज आपको आप दूसरे लोगों की मदद करने की कोशिश करेंगे. प्रेम संबंधों में कामयाबी मिलेगी. आज आपके अंदर पर्यावरण प्रेम जाग सकता है. शत्रुओं पर भारी रहेंगे.

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज के दिन आपको परिवारिक मामलों पर विशेष ध्यान देना चाहिए. नए व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें. मान-सम्मान में वृद्धि होगी. मित्रों का सहयोग मिलेगा.

इसे भी पढ़ें: Janmashtami 2023 Date: 6 या 7 सितंबर कब है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी ? जानें शुभ मुहूर्त और तिथि

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक मामलो में अच्छा रहने वाला है. नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं. कारोबार में मन मुताबिक लाभ मिलने से प्रसन्नता बनी रहेगी.

Rohit Rai

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

7 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

8 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

8 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

8 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

9 hours ago