आस्था

इस दिन है गणेश चतुर्दशी, जानें शुभ मुहूर्त और गणपति की स्थापना से लेकर विसर्जन तक के नियम

Ganesh Chaturthi 2023: हिंदू पंचाग के अनुसार भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी के दिन यह पावन पर्व मनाया जाता है. मान्यता है कि इसी दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था. यह त्योहार पूरे 10 दिन तक बड़े ही हर्षो-उल्लास के साथ मनाया जाता है. इस खास दिन पर लोग अपने घरों में गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापना करते हैं और उनकी पूजा करते हैं. इस त्योहार के 10 वें यानि अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति बप्पा का विसर्जन रंग-गुलाल खेलते हुए ढोल-नगाड़े बजाकर किया जाता है.

10 दिनों तक चलने वाले गणेश महोत्सव के बाद गणेश जी का विसर्जन भी किया जाता है. लोग डेढ़ दिन, 3, 5, 7 या 10 दिन के लिए घरों में गणपति की स्थापना करते हैं. इसके बाद विधि-विधान के साथ उन्हें विदा किया जाता है. गणपति की इस विदाई को गणेश विसर्जन कहा जाता है जो कि अनंत चतुदर्शी के दिन होता है.

इस दिन है गणेश चतुर्दशी?

हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष में 14वें दिन को चतुर्दशी यानि अनंत चतुर्दशी कहा जाता है. इसी दिन गणेश विसर्जन भी होता है. इस साल चतुर्दशी तिथि  18 सितंबर दोपहर 02 बजकर 09 मिनट से शुरू होगी और इसका समापन 19 सितंबर को दोपहर में 03 बजकर 13 मिनट पर होगा. वहीं उदया तिथि के अनुसार, गणेश चतुर्थी का पावन पर्व 19 सितंबर को मनाया जाएगा.

गणेश चतुर्दशी का महत्व

हिंदू धर्म में अनतं चतुर्दशी का विशेष महत्व है . इसे अनंत चौदस के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन भगवान गणेश जी विसर्जन के साथ ही भगवान विष्णु का भी पूजन किया जाता है. उनकी भुजा में रेशम या सूती धागा बांधा जाता है. इसमें 14 गांठे लगाई जाती है. यह एकता और भाईचारे का प्रतीक भी है.

गणपति विसर्जन के नियम

अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश विसर्जन किया जाता है. साथ ही यह भी कहा जाता है कि भगवान आप अगले साल फिर से आना और अपनी कृपा बरसाना. इसके बाद उन्हें विसर्जित कर दिया जाता है. विसर्जन से पहले उनका विधि-विधान से पूजन किया जाता है और धूप-दीप प्रजव्वलित करते हैं. विसर्जन से पहले श्रद्धालु उनके सामने हाथ जोड़कर अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं. हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल गणेश विसर्जन 28 सितंबर 2023, गुरुवार के दिन किया जाएगा.

Rohit Rai

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर में आतंक के खिलाफ नई जंग: घाटी से लोकल आतंकी लगभग खत्म, अब 65 विदेशी आतंकियों पर सुरक्षा बलों का फोकस

जम्मू-कश्मीर में स्थानीय आतंकियों का नेटवर्क लगभग खत्म होने के बाद सुरक्षा एजेंसियों का फोकस…

7 minutes ago

बच गए राहुल गांधी! सुप्रीम कोर्ट से राहत, अब हाईकोर्ट में क्या होगा?

Rahul Gandhi Supreme Court relief: आय से अधिक संपत्ति मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी…

55 minutes ago

अमेरिका ने फिर दिखाया आक्रामक रुख, भारत पर 25% टैरिफ की तैयारी, G20 से पहले बढ़ सकता है व्यापारिक तनाव

Trump Tariff Plan: ट्रंप प्रशासन ने भारत समेत कई देशों पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने का…

1 hour ago

पासपोर्ट विवाद में घिरे CJP नेता सौरव दास, जन्मस्थान को लेकर ED नहीं बल्कि पासपोर्ट कार्यालय ने मांगा जवाब

CJP के सह-संयोजक सौरव दास को चेन्नई के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने जन्मस्थान से जुड़ी…

2 hours ago