आस्था

Today Horoscope, 23 September 2023: आज के दिन इन राशि वालों को विरोधियों से रहना होगा सतर्क, पढ़ें आज का राशिफल

Today Horoscope, 23 September 2023: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार आइए देखते हैं मेष से लेकर मकर तक का राशिफल.

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन व्यापार के लिए बहुत अच्छा रहेगा. नौकरी पेशा लोगों के लिए पदोन्नति के योग बन रहे हैं. कार्यक्षेत्र में मान सम्मान बढ़ सकता है. जीवन साथी से अनबन हो सकती है. वाणी पर नियंत्रण रखें.

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज के दिन आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है. खर्चे बढ़ने से परिवार में तनाव हो सकता है. नये लोगों से मुलाकात हो सकती है. आस-पड़ोस के वाद विवाद में ना पड़े.

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज के दिन आपको शेयर मार्केट या सट्टेबाजी से बचना चाहिए. दिन भाग दौड़ भरा रहेगा. शाम के समय में थकान हावी हो सकती है. व्यापार में अपनी मेहनत से लाभ प्राप्त करेंगे.

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज के दिन नौकरी पेशा लोगों को लाभ हो सकता है. कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सतर्क रहें. व्यापार में नुकसान हो सकता है. परिवार के किसी सदस्य का सहयोग आपको करियर में मिल सकता है.

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन तनाव भरा रहेगा. किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. संपत्ति से लाभ प्राप्त होगा. करियर में किसी तरह का रिस्क उठाने से बचें. नौकरी में चली आ रही परेशानी दूर होगी.

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज के दिन सुबह से ही थकान महसूस कर सकते हैं. सर दर्द की समस्या हो सकती है. खर्च में बढ़ोतरी से तनाव हो सकता है. कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है.

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज के दिन परिवार में वाद-विवाद हो सकता है. जमीन- जायदाद को लेकर कोर्ट कचहरी का चक्कर लगाना पड़ सकता है. शत्रुओं पर हावी रहेंगे. व्यापारी वर्ग के लिए दिन अच्छा रहेगा.

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज के दिन सेहत ठीक रहेगी. व्यापार से संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं. परिवार के सदस्यों से अपनी तकलीफों के बारे में बात करें. नौकरी को लेकर चिंता कर सकते हैं.

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज के दिन वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. कार्यक्षेत्र में धैर्य बनाए रखें. प्रतियोगिता परीक्षा में अनुकूल परिणाम प्राप्त हो सकते हैं. घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है.

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज के दिन पहले से चली आ रही परेशानियां दूर हो सकती हैं. व्यापार में धन की कमी हो सकती है. बिना मांगे किसी को भी सलाह देने से बचें. दूसरों की सलाह आप पर भारी पड़ सकती है.

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन नौकरी पेशा लोगों के लिए अच्छा है.बरोजगारों की नौकरी की तलाश खत्म हो सकती है. व्यापार में उन्नति होगी. मन संतान की ओर से संतुष्ट रहेगा. सेहत को लेकर गंभीर रहें.

इसे भी पढ़ें: October 2023 Festivals List: अक्टूबर में शारदीय नवरात्र और विजयादशमी का पर्व, देखें इस माह पड़ने वाले व्रत और त्योहारों की सूची

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज के दिन व्यापार में किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होगा. मन को बहुत अधिक शांति मिलेगी. जीवनसाथी का आपको भरपूर साथ मिलेगा. नौकरी में कोई बड़ी उन्नति मिल सकती है.

Rohit Rai

Recent Posts

100 साल बेमिसाल! आरएसएस के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दी. उन्होंने…

6 minutes ago

पुलिस की सख्त नाकाबंदी में पकड़ा गया अवैध शराब का खेल, 1.16 लाख का माल जब्त

गढ़चिरोली पुलिस ने सीमावर्ती इलाके में नाकाबंदी के दौरान मोटर साइकिल के पेट्रोल टैंक में…

6 minutes ago

शिवा मर्डर केस में नया मोड़! धमकाते हुए श्रद्धा दुबे का ऑडियो वायरल

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा मौत मामले में फरार मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे का एक…

39 minutes ago

नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाएगा RSS…! विजयादशमी पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा ऐलान

नागपुर में विजयादशमी उत्सव को संबोधित करते हुए RSS प्रमुख मोहन भागवत ने नई पीढ़ी…

55 minutes ago

पुतिन ने कर दिया बड़ा खेला! रूस और चीन के साथ आएंगे ट्रंप, पर जेलेंस्की को बुलाया तक नहीं?

Russia China US Talks: रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पुतिन ने अमेरिका और चीन…

1 hour ago

घरेलु विवाद पर जवान ने तड़तड़ाई गोलियां, बेटे और खुद की मौत

मानसा में घरेलू विवाद के चलते पंजाब पुलिस के गनमैन ने अपने परिवार पर गोलियां…

2 hours ago