देश

One Nation One Election: रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में हाई लेवल समिति की बैठक आज, एक देश एक चुनाव पर होगी चर्चा

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में आज (23 सितंबर) दिल्ली में हाई लेवल समिति की बैठक होने जा रही है. बैठक सुबह 11 बजे रामनाथ कोविंद के आवास पर होगी. जिसमें वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर आगे के रोडमैप पर चर्चा की जाएगी. इस बैठक में आठ सदस्यीय उच्च-स्तरीय समिति को दी गई शक्तियों के संदर्भ में आगे बढ़ने के तौर तरीके पर भी मंथन किया जाएगा.

2 सितंबर को गठित हुई थी समिति

आठ सदस्यीय उच्च-स्तरीय समिति का गठन मोदी सरकार ने 2 सितंबर को किया था. इस समिति में गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल, राज्यसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद, वित्त आयोग के पूर्व अध्यक्ष एन. के. सिंह का नाम शामिल है. इसके अलावा इस कमेटी में वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे, पूर्व लोकसभा महासचिव सुभाष कश्यप और पूर्व CVC संजय कोठारी हैं.

वन नेशन वन इलेक्शन पर विपक्ष और सरकार आमने-सामने हैं. सरकार जहां इसके फायदे गिना रही है, तो वहीं विपक्ष का कहना है कि ये कानून देश के संघीय ढांचे के लिए खतरा है. समिति गठन के दौरान कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने इस समिति का सदस्य बनने भी इनकार कर दिया था.

यह भी पढ़ें- भारत के साथ विवाद के बाद गिरा कनाडा के पीएम ट्रूडो की लोकप्रियता का ग्राफ? 60 प्रतिशत कनाडाई बदलना चाहते हैं सरकार

वन नेशन वन इलेक्शन की वकालत करते रहे हैं पीएम मोदी

बता दें कि हाल के दिनों में वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर पूरे देश मे चर्चा हो रही थी. कहा जा रहा था कि मोदी सरकार संसद के विशेष सत्र में इस बिल को पेश कर सकती है. इन सब अटकलों के बीच केंद्र सरकार ने समिति के गठन का ऐलान किया था. ऐसे में माना जा रहा है कि मोदी सरकार जल्द ही इसपर बड़ा फैसला लेगी. गौरतलब है कि पीएम मोदी लंबे समय से वन नेशन वन इलेक्शन की वकालत करते आ रहे हैं. जिसे अब कानूनी अमलीजामा पहनाने की कवायद शुरू हो गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago